कुंभ राशिफल 5 मई 2026: चंद्रमा के प्रभाव से करियर में उछाल, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

Published by :Neha Kumari
Published at :05 May 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

5 मई 2026 का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं आज का कुंभ राशि का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 May 2026: कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा स्थित हैं. राहु आपकी राशि में संचार कर रहे हैं, जो आपको साहसी निर्णय लेने की शक्ति देंगे. आज कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी. पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे.

करियर-बिजनेस: आज करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे. समाज में आपके परिवार की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी. जीवनसाथी के करियर में भी तरक्की होने के योग हैं.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है. पार्टनर को समय न दे पाने के कारण वे नाराज हो सकते हैं. काम के साथ-साथ प्यार के लिए भी समय निकालें.

स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में दिन ठीक है, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण पैरों में दर्द या थकान हो सकती है. खान-पान संतुलित रखें.

  • सावधानी: आज कार्यस्थल पर किसी के साथ अहंकार में आकर बहस न करें.
  • उपाय: आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 11

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola