कुंभ राशिफल 5 जून 2026: आज किसी गलतफहमी के कारण परिजनों से दूरियां बढ़ेंगी

कुंभ राशिफल 5 जून 2026
Kumbh Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. आज आपके खर्चों में अचानक बेतहाशा बढ़ोतरी होगी, जिससे बजट बिगड़ सकता है. राहु आपकी राशि में होने से मानसिक रूप से थोड़ा भ्रम हो सकता है. हालांकि, विदेश से जुड़े कार्यों या विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी.
करियर-बिजनेस: आज बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश या नया प्रयोग करने से पूरी तरह बचें, घाटा होने की आशंका है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में राजनीति से दूर रहना चाहिए. अपने काम को समय पर पूरा करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में थोड़ा तालमेल की कमी दिखेगी. किसी गलतफहमी के कारण परिजनों से दूरियां बढ़ेंगी. शांति से काम लें, बड़ों की बातों को अनसुना न करें और घर के मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव या अकेलापन महसूस होगा. पार्टनर की किसी बात से आपका मन उदास होगा. इस समय बहस करने के बजाय एक-दूसरे को थोड़ा समय देना और उनकी परिस्थितियों को समझना ज्यादा बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें. नींद न आने की समस्या या आंखों में तकलीफ होगी. पैर में चोट या दर्द की आशंका है, इसलिए चलते या वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है.
सावधानी: आज बिना सोचे-समझे किसी भी अनजान व्यक्ति पर आर्थिक रूप से भरोसा न करें.
उपाय: आज शनि चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को काले तिल दान करें.
शुभ कलर: आसमानी
शुभ अंक: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










