कुंभ राशिफल 28 मार्च 2026: चल रहा विवाद शांत होगा या फिर नया तूफान खड़ा करेगा?

आज 28 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: कुंभ राशि का आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे. आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन संघर्ष के बाद विजय दिलाने वाला होगा. यह गोचर शत्रुओं और बाधाओं का नाश करेगा.
करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में आप बहुत प्रभावशाली रहेंगे और अपनी चतुराई से प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में पूरी तरह सफल होंगे. व्यापार में नए प्रयोग और तकनीक का इस्तेमाल आपको बड़ा लाभ दिलाएगा और आपके ब्रांड की वैल्यू मार्केट में बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को कुम्भ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन संघर्ष के बाद विजय दिलाने वाला होगा. यह गोचर शत्रुओं और बाधाओं का नाश करेगा.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु की युति आपको बहुत अधिक ऊर्जावान और साहसी बनाएगी, जिससे आप कठिन से कठिन लक्ष्यों को भी आसानी से प्राप्त कर लेंगे. व्यापार में कुछ कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन चंद्रमा के शुभ प्रभाव से वे सुलझ जाएंगी और आपको पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलने के योग बनेंगे.
लव लाइफ: आज आप पार्टनर के साथ किसी रोमांचक साहसिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. प्रेम में गहराई आएगी और यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज आपसी संवाद के माध्यम से वह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और रिश्ते में मधुरता आएगी.
स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में छठे चंद्रमा मौसमी बीमारियों से बचाव का संकेत दे रहे हैं, इसलिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा या फल लें. मीन के सूर्य और शनि के कारण पैरों में सूजन या थकान रह सकती है, इसलिए पैरों की मालिश करना और पर्याप्त आराम करना आपके लिए लाभकारी होगा.
सावधानी: आज काम का दबाव बढ़ सकता है.
उपाय: आज शनि मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




