कुंभ राशिफल 24 मार्च 2026: क्या आज आर्थिक स्थिति होगी बेहतर या पैसों को लेकर बढ़ेगी उलझन?

Updated at : 24 Mar 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज 24 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में मंगल-बुध-राहु की युति और चतुर्थ भाव में चंद्रमा आपके पारिवारिक सुख को बढ़ाएंगे.

करियर-बिजनेस: आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम में आज बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, अगर आप घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी इमेज एक मेहनती कर्मचारी के रूप में निखरकर सामने आएगी.

लव लाइफ: आज परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है जो मन को सुकून देगी. पार्टनर के साथ घर की सजावट या घरेलू सामानों की खरीदारी में समय बीतेगा जिससे आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा.

स्वास्थ्य: आज मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे, लेकिन हृदय रोगियों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए और तनाव नहीं लेना चाहिए. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और समय-समय पर अपनी दवाइयों का चेकअप जरूर कराते रहें.

सावधानी: जमीन-जायदाद के मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और संकट मोचन का पाठ करें.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola