कुंभ राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज स्वास्थ्य स्थिति होगी बेहतर या लगाना पड़ेगा अस्पताल का चक्कर ?

आज 23 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है. चंद्रमा चतुर्थ भाव में होकर पारिवारिक सुख बढ़ाएंगे. आपकी राशि में ही मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपको मानसिक रूप से सक्रिय रखेगी. आज निर्णय लेने में असहज महसूस करेंगें.
करियर-बिजनेस: लग्न के बुध-राहु और चतुर्थ चंद्रमा के कारण कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आज आप अपनी सूझबूझ से समय पर पूरा कर लेंगे. व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले बुजुर्गों की सलाह लेना बहुत लाभदायक रहेगा. आज भविष्य की बाधाएं दूर होंगी.
लव लाइफ: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. मंगल के प्रभाव से कभी-कभी छोटी बातों पर बहस होने की आशंका है. आज विवाद को टालना ही बेहतर है. पार्टनर के साथ घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर विचार होगा. आज निवेश करने की योजना भी बनेगी.
स्वास्थ्य: छाती में जकड़न या सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है. धूल और धुएं वाली जगहों पर जाने से पूरी तरह बचें. प्राणायाम आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगा, इसे नियमित करें. सुबह की धूप जरूर लें ताकि शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे.
सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी दस्तावेज साइन न करें, अच्छी तरह पढ़ लें.
उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.
शुभ रंग:स्लेटी
शुभ अंक: 08
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




