कुंभ राशिफल 22 मार्च 2026: क्या आज प्रेम जीवन में बढ़ेगी मिठास या करियर में मिलेगी नई उपलब्धि?

Updated at : 22 Mar 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज 22 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में रहेंगे, जो पराक्रम और छोटे भाई-बहनों का भाव है. आपकी राशि में मंगल-बुध-राहु की स्थिति आपको अति-उत्साहित बना सकती है. आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आज आप नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे.

करियर-बिजनेस: मीडिया, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. आज उतावलेपन में निर्णय लेने से बचें. नौकरी जातक को आज इंटरव्यू मे सफलता मिलेगी.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं. यात्रा प्रेम संबंधों को नया आयाम देगी. पार्टनर आज आपसे शादी करने का प्रस्ताव दे सकता है. अविवाहित जातकों के लिए आज सोशल मीडिया के माध्यम से कोई दिलचस्प रिश्ता आ सकता है.

स्वास्थ्य: आप खुद को बहुत एक्टिव महसूस करेंगे. आज जल्दबाजी में चोट लगने की संभावना है, सावधानी बरतें. गर्दन या हाथों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. नियमित स्ट्रेचिंग से लाभ मिलेगा.
आज मानसिक तनाव से बचने के लिए क्रोध न करें.

सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी भी विवादित मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त न करें.

उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.

लकी कलर: स्लेटी
लकी नंबर: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola