कुंभ राशिफल 21 मार्च 2026: आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Mar 2026 8:35 AM

विज्ञापन

आज 21 मार्च 2026 का राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके साहस और सामाजिक दायरे को बढ़ाने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा तृतीय भाव में हैं. आपकी राशि में मंगल-बुध-राहु की युति आपको ऊर्जावान बनाएगी, लेकिन निर्णय लेने में भ्रम भी दे सकती है. छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और समाज में आपकी पहचान एक साहसी व्यक्ति के रूप में होगी.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज आपको अपनी बुद्धिमानी का पूरा फल मिलेगा और कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. करियर की बात करें तो आज मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता और ख्याति मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा और आप पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और आप किसी पार्टी या फंक्शन में साथ जा सकते हैं जो सुखद रहेगा. अपनी बातों को पार्टनर के सामने स्पष्ट रूप से रखें ताकि रिश्तों में कोई गलतफहमी न पैदा हो.

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, बस आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा बीपी की समस्या बढ़ सकती है. ठंडे पानी का अधिक सेवन न करें और मौसमी फल खाएं ताकि आपके शरीर को आवश्यक विटामिन्स मिलते रहें. सुबह की सैर आपको दिनभर तरोताजा और सक्रिय बनाए रखेगी, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: अपनी वाणी पर कठोरता न लाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और निर्धन लोगों को अन्न का दान जरूर करें.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola