कुम्भ राशिफल 21 जनवरी 2026: आज मिल सकता है शुभ समाचार, लव लाइफ रहेगा रोमांटिक

Updated at : 21 Jan 2026 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Aaj Ka Rashifal
कुंभ आज का राशिफल 21 जनवरी 2026

Kumbh Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आज का कुंभ राशिफल.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 : आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें

Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जोखिम लेने का साहस आएगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. मित्रों से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें. आज आपका प्रेम जीवन काफी रोमांटिक रहेगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग और समझदारी बनी रहेगी. किसी बुजुर्ग सदस्य या मित्र की सलाह आपके काम आएगी. घर का माहौल संतुलित रहेगा. भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, लेकिन संयम बनाए रखें.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ आज रिश्ते में स्पष्टता और सहयोग मिलेगा. सिंगल लोगों के लिए कोई नया संबंध बन सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें. बातचीत और भरोसा बढ़ाने से संबंध मजबूत होंगे.

स्वास्थ्य: तनाव और नींद की कमी से सिरदर्द या थकान हो सकती है. हल्की एक्सरसाइज़ और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा. पर्याप्त पानी पिएं और मानसिक संतुलन बनाए रखें.

आज की सावधानी:

बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें.
भावनाओं और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार):

बुध देव और गणेश जी की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें.
ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें.
हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.
नोट: यह उपाय कुम्भ राशि वालों को स्पष्ट सोच, सही निर्णय और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है.

शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola