Kal Ka Rashifal 22 September 2026: कल परिवर्तिनी एकादशी पर 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किसे मिलेगा शुभ समाचार
कल 22 सितंबर 2026 का राशिफल
Kal Ka Rashifal 22 September 2026: कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी के दिन ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? जानें मंगलवार का राशिफल और करियर, धन, परिवार से जुड़े संकेत.
Kal Ka Rashifal 22 September 2026: कल मंगलवार 22 सितंबर 2026, मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन जानें सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और सफलता से जुड़े संकेत.
मेष राशि का कल का राशिफल
कल मंगलवार 22 सितंबर को मेष राशि के जातकों को परिश्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है. इच्छित सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है. एकादशी के दिन संयम और धैर्य से काम करना लाभदायक रहेगा.
वृषभ राशि का कल का राशिफल
कल मंगलवार 22 सितंबर को वृषभ राशि के जातकों की मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है. कारोबार में सकारात्मक बदलाव और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि का कल का राशिफल
कल 20 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में दूसरों का सहयोग मिलेगा. एकादशी पर धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है.
कर्क राशि का कल का राशिफल
कल मंगलवार 22 सितंबर को कर्क राशि के जातकों को साहसिक कामों में सफलता मिल सकती है. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और विरोधियों पर बढ़त मिलेगी. सामाजिक संपर्कों का लाभ होगा. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
सिंह राशि का कल का राशिफल
कल 20 सितंबर रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ेगा. आमदनी में सुधार हो सकता है और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. मन की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
कन्या राशि का कल का राशिफल
कल मंगलवार 22 सितंबर का दिन कन्या राशि के जातकों को कामकाज में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. धैर्य और समझदारी से पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रह सकती है. एकादशी पर भगवान विष्णु का ध्यान मन को शांति देगा.
तुला राशि का कल का राशिफल
कल 20 सितंबर रविवार को तुला राशि के जातकों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलझने की उम्मीद है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और धार्मिक या शुभ कार्यों की ओर रुचि बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि का कल का राशिफल
कल 20 सितंबर रविवार को वृश्चिक राशि के जातकों के अधूरे काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. किसी उपलब्धि या पुरस्कार से खुशी मिल सकती है. आगे की योजनाओं पर काम शुरू करेंगे.
धनु राशि का कल का राशिफल
कल मंगलवार 22 सितंबर को धनु राशि के जातकों की गुप्त विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से मदद मिल सकती है. रोजगार से जुड़ी परेशानियां दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा.
मकर राशि का कल का राशिफल
कल 20 सितंबर रविवार को मकर राशि के जातक घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. कमाई के साथ खर्च भी चलता रहेगा, लेकिन मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.
कुंभ राशि का कल का राशिफल
कल 20 सितंबर रविवार को कुंभ राशि के जातकों की परिस्थितियों में सुधार होगा और अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. वाहन या अन्य सुख-सुविधा मिल सकती है.
मीन राशि का कल का राशिफल
कल मंगलवार 22 सितंबर को मीन राशि के जातकों की नई उम्मीदें जन्म लेंगी और धैर्य के साथ काम पूरे होंगे. दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए