कुम्भ राशिफल 20 जनवरी 2026: आज मुश्किल में पड़ सकते हैं कुंभ राशि वाले, इन गलतियों से बचें वरना होगा नुकसान

Kumbh Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आज का कुंभ राशिफल.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 20 January 2026 : आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा,मंगल,बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है.राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार….
Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल
आज सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, लेकिन ज्यादा सोच उलझन भी दे सकती है. आप कुछ नया करने या अलग रास्ता चुनने का मन बनाएंगे, पर हालात आपको थोड़ा रुकने का संकेत देंगे. आज भीड़ से अलग सोचेंगे, लेकिन कदम नाप-तौलकर उठाना जरूरी होगा. शाम के समय कोई बातचीत या संकेत दिमाग को क्लियर करेगा.
करियर / बिजनेस : आज करियर में अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है. ऑफिस में किसी पॉलिसी, नियम या फैसले से आप असहमत रह सकते हैं. जॉब में अनिश्चितता महसूस होगी, इसलिए रिस्क न लें. जॉब बदलने का विचार आएगा, लेकिन आज सिर्फ रिसर्च करें. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, डील या टेक्निकल एग्रीमेंट आज साइन न करें. पार्टनरशिप में भरोसे की परीक्षा होगी.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज विचारों का अंतर रहेगा. आपकी अलग सोच घरवालों को समझने में वक्त लगेगा. किसी घरेलू फैसले को लेकर बहस हो सकती है. भोजन या खर्च को लेकर मतभेद रहेंगे. शांत संवाद से बात संभल सकती है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज आजादी बनाम कमिटमेंट का मुद्दा उभर सकता है. पार्टनर आपसे ज्यादा समय या स्पष्टता चाहेगा. पुराने क्रश या फ्रेंडशिप से जुड़ी भावनाएं भ्रम पैदा कर सकती हैं. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठने की संभावना है. सिंगल कुम्भ राशि वाले आज किसी से मानसिक कनेक्शन महसूस कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: सेहत में आज एंकल, पिंडली या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. थकान और नींद की कमी महसूस होगी. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें. हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और पर्याप्त पानी जरूरी है. ठंडी चीजों से परहेज करें.
आज की सावधानी:
हर किसी को अपनी प्लानिंग न बताएं.
भावनाओं में आकर फैसले न लें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:
मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.
सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.
आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
क्रोध और अहंकार से दूर रहें.
नोट: यह उपाय कुम्भ राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, सुरक्षा और संतुलन प्रदान करता है.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए