कुंभ राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज नई योजनाएं दिलाएंगी धन और सफलता?

Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 April 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 April 2026: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए सुख-साधनों में वृद्धि का दिन है. राहु आपकी राशि में संचरण कर रहे हैं, जिससे आप थोड़े भ्रमित रह सकते हैं, लेकिन गुरु का सहयोग आपको संभाले रखेगा. भूमि-भवन से जुड़े मामले हल होंगे. माता का स्नेह प्राप्त होगा. घर के नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज धीमे लेकिन स्थिर लाभ के योग हैं. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है. ऑफिस में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखें. आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे. संपत्ति में निवेश करना आज फायदेमंद रहेगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ फोन पर किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है. रोमांस की जगह जिम्मेदारियों की बातें अधिक होंगी. झगड़े को बढ़ने न दें और खुद पहल कर मामले को शांत करें. डिनर पर जाकर बातचीत से समाधान निकालें.
स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. ज्यादा तनाव न लें और नियमित जांच कराएं. योग और ध्यान आपको मानसिक स्पष्टता और शांति प्रदान करेंगे.
- सावधानी: घर की बातें बाहर न ले जाएं.
- उपाय: गरीब बच्चों को फल बांटें.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: आसमानी नीला
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










