कुंभ राशिफल 19 मार्च 2026: क्या नई योजनाएं दिलाएंगी लाभ या मानसिक तनाव बढ़ाएगा उलझन?

Updated at : 19 Mar 2026 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज 19 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति का रहने वाला है. द्वितीय भाव में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति धन संचय में मदद करेगी और पैतृक संपत्ति से लाभ दिलाएगी. आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपको प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करेगी .

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता की सराहना होगी और बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में आप सफल रहेंगे. निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको व्यापार में बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं.

लव लाइफ: लव लाइफ में वाणी की मधुरता काम आएगी और आप अपने पार्टनर को किसी विशेष उपहार से सरप्राइज दे सकते है . परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ और अधिक मजबूत होगी.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य है, लेकिन दांतों या मुख से जुड़ी समस्या आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और मानसिक शांति के लिए योग को महत्व दें ताकि शरीर और मन संतुलित रहे.

सावधानी: आज अपनी गुप्त बातें और योजनाएं किसी से साझा न करें, वरना कोई इसका अनुचित लाभ उठा सकता है .
उपाय: पीपल के वृक्ष के पास घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम सुनें .
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola