कुंभ राशिफल 19 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगा करियर में प्रभाव और मिलेगा सपोर्ट?
Published by : Neha Kumari Updated At : 19 Apr 2026 4:05 AM
Aaj Ka Kumbh Rashifal 19 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 19 April 2026: आज राहु आपकी ही राशि में संचरण कर रहे हैं, जिससे मन में नए विचार और योजनाएं जन्म लेंगी. चंद्रमा दोपहर तक तीसरे भाव में रहकर आपके पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, इसके बाद चतुर्थ भाव में जाकर पारिवारिक सुख और शांति प्रदान करेंगे. मीन राशि में बुध और शनि की स्थिति धन संचय में मदद करेगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज जोखिम लेने से बचें, क्योंकि राहु का प्रभाव भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. नौकरी में आपके प्रयासों को उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं. दोपहर के बाद घर से काम करने या घरेलू व्यापार में रुचि बढ़ सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. फोन पर बातचीत के दौरान गलतफहमी के कारण झगड़ा हो सकता है. ऐसे में शांत रहें और पार्टनर की बात को समझने का प्रयास करें. शाम को साथ में डिनर करने से दूरियां कम होंगी. रोमांस के लिए शाम का समय बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. राहु के प्रभाव से अज्ञात भय महसूस हो सकता है. सकारात्मक सोच बनाए रखें और प्राणायाम करें. शाम को घर का शांतिपूर्ण माहौल आपको राहत देगा. समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें.
- सावधानी: आज बड़े वित्तीय दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
- उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: ग्रे/नीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










