कुंभ राशिफल 15 मार्च 2026: क्या मेहनत का मिलेगा फल या लव लाइफ में आएगी चुनौती?

आज 15 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026:आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा. चंद्रमा के द्वादश भाव के कारण आज का दिन बाहरी संपर्कों से लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु का गोचर आपको बौद्धिक रूप से काफी सक्रिय और साहसी बना रहा है.
करियर-बिजनेस: द्वादश चंद्रमा के कारण व्यापारिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. कुम्भ के बुध आपकी तार्किक क्षमता को बढ़ाएंगे. आज आप कठिन से कठिन डील भी आसानी से क्रैक कर लेंगे. नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है.
लव लाइफ: लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं. डिजिटल माध्यमों से आप पार्टनर के साथ जुड़े रहेंगे. जीवनसाथी के खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव संभव है. बैठकर बजट पर चर्चा करना आज हितकर रहेगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
स्वास्थ्य: आँखों में थकान या जलन और अनिद्रा की समस्या आपको आज थोड़ा परेशान कर सकती है. रात को सोते समय पैरों के तलवों पर मालिश करें. आज इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें. मंगल की स्थिति आपको शारीरिक रूप से मजबूत रखेगी.
सावधानी: अजनबी लोगों पर जल्दी भरोसा न करें और निवेश के मामलों में गोपनीय रहें.
उपाय: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. आज लाल फूल अर्पित करना स्वास्थ्य, यश, और भाग्य में वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




