कुंभ राशिफल 14 अप्रैल 2026: करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, प्रेम जीवन में गलतफहमी बढ़ने के संकेत
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Apr 2026 4:05 AM
14 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 April 2026: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में राहु के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे मानसिक द्वंद्व और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मीन राशि के चार ग्रह आपके द्वितीय भाव में स्थित हैं, जो परिवार और वाणी को प्रभावित करेंगे. गुरु का पंचम भाव में होना संतान सुख और बुद्धि को प्रखर करेगा.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें, क्योंकि राहु मन को भ्रमित कर सकता है. मीन राशि के ग्रह धन वृद्धि के संकेत दे रहे हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत आवश्यक होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. नई योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है. पार्टनर के साथ फोन पर हुई कोई बात गलतफहमी पैदा कर सकती है. अधिक बहस करने से विवाद बढ़ सकता है. पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें. शाम को डिनर पर जाना संबंधों को सुधार सकता है.
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन और बेचैनी महसूस हो सकती है. चंद्र-राहु की युति मानसिक अशांति दे सकती है. ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और समय पर सोने की आदत डालें.
- सावधानी: आज किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचें.
- उपाय: मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










