कुंभ राशिफल 11 अप्रैल 2026: आज धन हानि का योग, संभलकर करें लेन-देन
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Apr 2026 4:10 AM
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 April 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 April 2026: आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. आपकी राशि में राहु का होना आपको थोड़ा भ्रमित कर सकता है. मीन राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध की युति दूसरे भाव में है, जो वाणी और धन संचय में बाधा डाल सकती है. सोच-समझकर बोलना आज बहुत जरूरी है.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. मीन के ग्रहों के कारण धन हानि हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा. विदेश यात्रा या विदेशी कंपनी से लाभ के योग हैं. बचत पर ध्यान दें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज तनाव का माहौल रह सकता है. फोन पर बातचीत में रुखापन आ सकता है, जिससे झगड़े की संभावना है. पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. रोमांस के लिए समय निकालें. डिनर पर जाना तनाव कम करने में मददगार रहेगा.
स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने के कारण थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा. पैरों में दर्द या मोच आ सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. मानसिक तनाव दूर करने के लिए संगीत सुनें और रात में जल्दी सोने की कोशिश करें.
- सावधानी: धन के लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें.
- उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: आसमानी
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










