कर्क राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज पैसा आएगा या अचानक खर्च बढ़कर परेशानी बढ़ा देगा?

आज का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kark Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और अष्टम भाव में ग्रहों की युति मानसिक तनाव दे सकती है. पारिवारिक सुखों में कमी महसूस हो सकती है और घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं.
करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा, जिसके कारण आपको अपना काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. बिजनेस में आज जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें. आर्थिक नुकसान होने की आशंका ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार दिख रही है.
लव लाइफ: आज संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, पार्टनर के साथ संवाद की कमी के कारण गलतफहमियां पैदा होने की स्थिति बन सकती है. वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा. पार्टनर की बातों को गहराई से समझना होगा.
स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है, इसलिए ज्यादा सोचने की बजाय पर्याप्त नींद लेना आपके लिए बहुत जरूरी है. खान-पान में ठंडी चीजों से परहेज करें वरना छाती में जकड़न या सर्दी-जुकाम की समस्या आपको आज पूरे दिन काफी परेशान कर सकती है.
सावधानी: संपत्ति से जुड़े किसी भी विवाद में आज पड़ने से बचें, मामला और ज्यादा उलझने की पूरी संभावना बनी हुई है.
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




