आज का कर्क राशिफल: मेहनत रंग लाएगी, लेकिन निवेश में रखें सावधानी
Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Apr 2026 4:45 AM
10 अप्रैल 2026 का कर्क राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 10 April 2026 : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 10 April 2026: आज कर्क राशि वालों के लिए दिन मध्यम रहेगा. मीन राशि में स्थित चार ग्रह भाग्य में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं. दोपहर बाद चंद्रमा के सप्तम भाव में प्रवेश करने से दांपत्य जीवन और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम सुखद मिलेंगे. कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें. साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. धैर्य से काम लेना आज श्रेयस्कर रहेगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर विवाद होने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. शाम को रोमांटिक बातचीत से तनाव कम होगा. जीवनसाथी को उनकी पसंद का उपहार दें या बाहर डिनर पर ले जाएं. इससे प्रेम में गहराई आएगी और शक दूर होगा.
स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. दिनभर की भागदौड़ से थकान महसूस होगी. रात को जल्दी सोने की कोशिश करें, ताकि ऊर्जा बनी रहे.
- विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
- सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाया जाता है.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें : Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










