कन्या राशिफल 29 मार्च 2026: आज पार्टनर पर भरोसा रखें और दूसरों की बातें न सुनें

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज 29 मार्च 2026 का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का राशिफल

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है, क्योंकि राशि स्वामी बुध कुम्भ राशि में मंगल-राहु के साथ छठे भाव में विराजमान हैं. दोपहर बाद चंद्रमा का बारहवें भाव में जाना विदेशी कार्यों या कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी व्यस्तता को काफी बढ़ा सकता है.

करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के छठे भाव में स्थित ग्रह शत्रुओं पर विजय तो दिलाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम का बोझ भी बढ़ाएंगे. आज आपकी बुद्धिमानी और तर्कशक्ति आपको हर परिस्थिति में जीत दिलाने और मुनाफा कमाने में मदद करेगी. आज कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतें.

लव लाइफ: आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके संबंधों में गलतफहमियां पैदा कर सकता है, इसलिए अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और दूसरों की बातें न सुनें. पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए थोड़ा त्याग और समर्पण दिखाना होगा.

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव होने की आशंका है. आज खान-पान में लापरवाही पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें और रात का भोजन हल्का रखने की कोशिश करें ताकि पेट की समस्या न हो. आज तनाव को खुद पर हावी न होने दें.

सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों में कागजों को अच्छी तरह जांचें और निवेश न करें.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें.

ये भी पढ़ें: आज 29 मार्च का दिन क्यों है डरावना? ग्रहों की चाल दे रही बड़ा अशुभ संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola