कन्या राशिफल 25 मार्च 2026: क्या करियर में मिलेगी बड़ी सफलता या साझेदारी देगी तनाव?

आज 25 मार्च 2026 का कन्या राशिफल
Kanya Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
कन्या राशि: आज का दिन आपके करियर में बड़ी छलांग लगाने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा और गुरु की मौजूदगी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगी.
करियर-बिजनेस: बिजनेस की बात करें तो सप्तम भाव में सूर्य, शुक्र और शनि का प्रभाव साझेदारी के कामों में थोड़ा तनाव दे सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम आपके पक्ष में ही रहेंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की सलाह आपके करियर में बहुत काम आएगी, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी और आप अपने रिश्ते में अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो पैरों में थकान और शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए कार्य की व्यस्तता के बीच आराम के लिए समय निकालना आवश्यक होगा.
सावधानी: सप्तम भाव के शनि के कारण जीवनसाथी की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं, रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय: भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं और हरी मूंग की दाल का दान करें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










