कन्या राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज बिजनेस मे नए अवसर मिलेंगे या विरोधी करेंगे परेशान?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज 23 मार्च 2026 का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है. चंद्रमा आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं. आपकी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. कुम्भ राशि के छठे भाव में बुध और मंगल की उपस्थिति आपको शत्रुओं पर विजय दिलाने में पूरी मदद करेगी.

करियर-बिजनेस: भाग्य भाव के चंद्रमा और छठे मंगल के कारण नौकरी में आपके विरोधी परास्त होंगे. आज आपकी कार्यकुशलता की हर जगह प्रशंसा होगी. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज रोमांस और विश्वास का संगम रहेगा. पार्टनर के साथ आप किसी लंबी दूरी की सुखद यात्रा की योजना बना सकते हैं. परिवार के साथ तालमेल बढ़ेगा. आप किसी पुराने पारिवारिक विवाद को अपनी सूझबूझ से सुलझाने में पूरी तरह सफल रहेंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. नवम चंद्रमा के कारण पैरों में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है. योग और ध्यान के माध्यम से खुद को केंद्रित रखें. पर्याप्त नींद लें ताकि आप अगले दिन के लिए ऊर्जावान बने रहें.

सावधानी: किसी अजनबी पर धन के मामले में भरोसा न करें.

उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola