कन्या राशिफल 22 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, करियर-लव लाइफ और आर्थिक मामलों रहें सतर्क

Updated at : 22 Jan 2026 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Kanya Aaj Ka Rashifal
कन्या आज का राशिफल 22 जनवरी 2026

Kanya Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का कन्या राशिफल.

विज्ञापन

kanya Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार ….

आज का राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

आज वाणी पर नियंत्रण रखें. दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम को मन थोड़ा बेचैन हो सकता है. सेहत और संतान को लेकर चिंता रह सकती है. धैर्य से काम लें, समय धीरे-धीरे अनुकूल होगा. जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए पार्टनर की सेहत या परिवार की चिंता बढ़ सकती है.

करियर / बिजनेस: आज आप हर काम को परफेक्शन के साथ करने की कोशिश करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचना होगा. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स आपके काम की सराहना कर सकते हैं. बिजनेस में पेपरवर्क, अकाउंट्स और प्लानिंग से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा. नई डील पर फैसला सोच-समझकर लें.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. माता-पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. किसी छोटे घरेलू मुद्दे पर बहस हो सकती है, लेकिन समय रहते सुलझ जाएगी. आज दूर यात्रा टालना बेहतर है. परिवार के साथ सादा और सुकून भरा समय मिलेगा.

लव लाइफ: पार्टनर से बातचीत में क्लैरिटी आएगी. गलतफहमियां दूर करने का अच्छा मौका है. सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने दोस्त से नजदीकियां बढ़ सकती हैं. आज जल्दबाजी में प्रपोज करने से बचें, समय को समझें.

स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या या गैस की दिक्कत हो सकती है. काम का तनाव थकान देगा. समय पर भोजन, हल्की एक्सरसाइज़ और पर्याप्त नींद जरूरी है. पानी खूब पिएँ.

आज की सावधानी

हर बात में कमी न निकालें.
मेंटल प्रेशर खुद पर न बढ़ाएं.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार):

बृहस्पति देव की पूजा करें.
पीली दाल या चने का दान करें.
ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 11 बार जप करें
नोट: यह उपाय बुद्धि, धैर्य और कार्य में स्थिरता देता है.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola