कन्या राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज आएंगी रुकावटें या मेहनत दिलाएगी परिणाम?

Published by :Neha Kumari
Published at :20 Apr 2026 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
कन्या राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज आएंगी रुकावटें या मेहनत दिलाएगी परिणाम?

Aaj Ka Kanya Rashifal 20 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 20 April 2026: आज कन्या राशि के जातकों का भाग्य सातवें आसमान पर रहेगा. चंद्रमा का भाग्य भाव में होना धार्मिक यात्रा के योग बना रहा है. गुरु की दृष्टि आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

करियर/बिजनेस: व्यापारिक यात्राएं आज लाभदायक सिद्ध होंगी. जो लोग शिक्षा या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलेगी. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. विदेश से जुड़ा व्यापार आज रफ्तार पकड़ेगा. आर्थिक लाभ के लिए दिन बहुत बढ़िया है. निवेश भविष्य में सुखद परिणाम देगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. पार्टनर के साथ फोन पर मीठी बातें और मजाक-मस्ती चलती रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को सरप्राइज डिनर पर ले जा सकते हैं. शादी की बात चलाने के लिए दिन अनुकूल है. प्रपोजल मिलने के योग हैं. लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. खुद को फ्रेश रखने के लिए फलों के रस का सेवन अधिक करें.

  • सावधानी: दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: भूरा

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola