ePaper

Kanya Aaj Ka Rashifal 03 January 2026: कन्या राशि वालों के उन्नति के खुलेंगे नए द्वार, आर्थिक लाभ से मजबूत होगी स्थिति

Updated at : 03 Jan 2026 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Kanya Rashifal 03 january 2026

कन्या आज का राशिफल 03 जनवरी 2026

Kanya Aaj Ka Rashifal 03 january 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 03 January 2026: आज 03 जनवरी 2026 , दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम 04 बजकर 36 मिनट तक रहेगी. उसके बाद माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए लाभ और उन्नति के नए द्वार खोलेगा. चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव (आय भाव) में गोचर करेंगे. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापारियों के लिए आज का दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा. विशेषकर शेयर बाजार या कमीशन के काम से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है. ऑफिस में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा.

रिलेशनशिप: सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और नए मित्र बनेंगे. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. बड़े भाई-बहनों से आपको आर्थिक या मानसिक सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. पुरानी किसी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है. हालांकि, काम की अधिकता के कारण शाम तक थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. ताजे फलों का सेवन और योग आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

सावधानी: आज उत्साह में आकर अपनी मर्यादा न भूलें. निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. अपनी सुख-सुविधाओं पर दिखावे के लिए अधिक धन खर्च करने से बचें.

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें. आज पूर्णिमा है, इसलिए शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना और सफेद मिठाई का दान करना अत्यंत शुभ रहेगा.

शुभ रंग: हल्का हरा और क्रीम
शुभ अंक: 5 और 8

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 03 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और उपाय 

Also Read:– Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, स्नान-दान के नियम और धार्मिक महत्व

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola