इन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, हो सकती है बड़ी मुश्किल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2025 11:45 AM
Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye
Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye: ज्योतिष शास्त्र में काले धागे का विशेष महत्व है.लोग अक्सर बुरी नजर से बचने के लिए अपनी कलाई या पैर में काला धागा बांधते हैं.यह मान्यता है कि काला धागा व्यक्ति को बुरी नजर से सुरक्षित रखता है और नकारात्मक शक्तियों से दूर रखता है.लेकिन क्या सभी व्यक्तियों के लिए काला धागा पहनना आवश्यक है, यहां जानें किन राशियों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए.
Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye: अनेक व्यक्तियों के पैरों या हाथों में बंधा हुआ देखा जाता है. किंतु इसे धारण करने के लिए कुछ विशेष नियम होते हैं. वास्तव में, काले धागे का संबंध शनि देव से है. इसलिए यह आवश्यक नहीं है कि काला धागा सभी राशियों के लिए लाभकारी हो. इस संदर्भ में, आज हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके लिए काला धागा पहनना लाभ के बजाय हानि का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं.
मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. वहीं काला धागा शनि और राहु से संबंधित है. ज्योतिष में शनि और मंगल के बीच अच्छे संबंध नहीं बताए गए हैं. ऐसे में अगर आप काला धागा पहनते हैं तो मंगल ग्रह की शक्ति को आप कम कर देते हैं. यानि आपने अपनी राशि के स्वामी के बल को ही कम कर दिया. जीवन में कई तरह की अड़चनों का सामना आपको करना पड़ सकता है. भाग्य आपका साथ देना छोड़ देता है.
सरस्वती पूजा में है पीले रंग का महत्व, यहां से जानें
कर्क राशि
कर्क के स्वामी ग्रह चंद्रमा और शनि, राहु के बीच भी शत्रुता का भाव है. इसके कारण चंद्रमा का बल कमजोर होता है और मानसिक परेशानियां आपके जीवन में आ जाती हैं. करियर और कारोबार में भी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ता है. इसलिए योग्य ज्योतिष से सलाह करने के बाद ही काला धागा पहनें.
सिंह राशि
सूर्य और शनि यूं तो पिता पुत्र हैं लेकिन ज्योतिष में इन्हें भी शत्रु माना जाता है. इसलिए सूर्य की राशि सिंह वालों को भी शनि से संबंधित काला धागा पहनने से मना किया जाता है. हां, कुंडली में ग्रहों की कुछ विशेष स्थितियों के दौरान इस राशि के जातक काला धागा पहन सकते हैं. अगर ये बिना विचारे काला धागा धारण करते हैं तो इनके आत्मविश्वास में कमी आती है, सूर्य के कमजोर होने से किस्मत का भी इनको सहयोग प्राप्त नहीं होता. साथ ही इसकी वजह से पिता के साथ भी आपके मतभेद होते हैं.
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह भी मंगल हैं, इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को भी काला धागा पहनने से परहेज करना चाहिए. अगर ये बिना विचारे काला धागा पहन लेते हैं तो धन से जुड़ी दिक्कतें इनको आ सकती हैं. समाजिक स्तर पर ये खुद को अलग-थलग पा सकते हैं. शौकिया तौर पर तो काला धागा आपको कभी भी नहीं बांधना चाहिए, इससे आपकी मानसिक स्थिति भी खराब होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










