1 मार्च 2020 का राशिफल : कै��ा रहेगा धनु राशि वालों का दिन, जानें…

Horoscope
आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. 1 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस दिन सुबह लगभग 09.51 से चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा.जानिए धनु राशि के बारे में क्या कहते हैं सितारे…
धनु (Sagittarius) : सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों को कुछ कर दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे. किसी वृहद योजना को साकार करने में लोगों का साथ मिलेगा. कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है. ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है.
धनु राशि के जातकों के चेहरे, भुजा, पेट अथवा छाती पर तिल का निशान होता है. यही भाग्योदय का लक्षण समझा जाता है. इनकी अंगुली अथवा घुटने या पैर में चोट का निशान हो सकता है. धनु राशि वालों के हाथ अपेक्षाकृत छोटे होते हैं. हथेली अंगुलियों से बड़ी होती है. हाथ का आकार कुछ शंकु जैसा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajat Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










