करीबी मित्र या परिजन से संबंध बिगड़ सकते हैं, यहां देखें मिथुन राशि का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 7:21 AM
मिथुन राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Gemini Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: मिथुन राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Gemini Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथासप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025
सेहत के नज़रिए से यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इसलिए भोजन में सावधानी बरतें और मसालेदार, तैलीय व जंक फूड से परहेज करें. दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करने से न केवल आपका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि मानसिक संतुलन भी बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति में सुधार
गुरु ग्रह के आपकी राशि के लग्न भाव में होने से इस सप्ताह आपकी कई महत्वपूर्ण योजनाएँ क्रियान्वित होंगी. इससे आपको नया और ताज़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे. आप इस समय अपने धन को संचय करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए बैंक बैलेंस या बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं.
रिश्तों में सामंजस्य बनाएं
आपके कठोर या असंवेदनशील व्यवहार के कारण किसी करीबी मित्र या परिजन से संबंध बिगड़ सकते हैं. इसका असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है. इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं और विवादों से बचें. संयम और धैर्य बनाए रखना इस समय आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा.
व्यापार में अवसर
जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है. यदि आपने किसी लोन या ऋण के लिए आवेदन किया था तो इस सप्ताह उसके स्वीकृत होने के योग हैं. यह राशि व्यापार में निवेश के लिए सहायक होगी और भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा देगी.
शिक्षा में सुधार की संभावना
इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और उन्नति के कई अवसर मिलेंगे. हालांकि जो छात्र अपनी पढ़ाई से अधिक समय मौज-मस्ती में देंगे वे इन अवसरों को भुना नहीं पाएंगे. समय रहते ध्यान केंद्रित करने से ही सफलता मिलेगी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन संभव होगा.
उपाय
प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










