Gemini Monthly Horoscope November 2024: मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कलह बनेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2024 3:30 PM
Gemini Monthly Horoscope November 2024
Gemini Monthly Horoscope november 2024: मिथुन राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मिथुन राशि का मासिक राशिफल.
Gemini Monthly Horoscope November 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
पारिवारिक जीवन
परिवारिक जीवन के भाव में केतु बैठे है दूसरे भाव में मंगल बैठे है मंगल नीच के राशि में है, जिसे परिवार के सदस्यों के साथ असमंजस की स्थिति बनेगी ,पारिवारिक रिश्ता मजबूत नहीं रहेगा. चौथे भाव में केतु का होना अनुकूल नहीं होता है. पारिवारिक संपति को लेकर विवाद बनेगा. इस माह अपने वाणी पर नियंत्रण करें परिवार के किसी सदस्य के साथ पुराना मतभेद बना हुआ था. वह बढ़ सकता है.माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा उनको समय से इलाज कराएं.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए इस माह उत्तम रहेगा व्यापार के स्वामी वृहस्पति बारह भाव में है लेकिन सातवे में शुक्र बैठे है व्यापार में ग्राहकों को खुश करके रखें गुरु आपके बिजनेश को मंद गति के साथ आगे बढ़ाएंगे .शुक्र आपके आय ठीक रखेंगे लेकिन बिच -बिच में आपको सजग रहना पड़ेगा.व्यापार में सोच विचार कर निवेश करें लिक्विड से सम्बंधित व्यापार किए है लाभ मिलेगा,नौकरी करने वाले को इस माह आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा शनि आपको नौकरी में अच्छा लाभ देंगे आपको अपने कार्य पर ध्यान देना पड़ेगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों को नवंबर का महिना शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्तम रहेगा लेकिन आपको ध्यान रखना पड़ेगा. शिक्षा के क्षेत्र में योजनाबद्ध होकर कार्य करना पड़ेगा तब आपके शिक्षा में और सुधार दिखाई देगा.अपने सहपाठी से अपना बात शेयर नहीं करें.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है आपको मेहनत करना पड़ेगा तभी आपको लाभ मिलेगा,करियर में आप खूब उन्नति करेंगे करियर में आप खूब उन्नति करेंगे. आपके कार्य को सराहा जायेगा पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है.नए नौकरी की तलाश में है आपको सफलता मिल जायेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में आपको इस माह अलर्ट रहना पड़ेगा आपके पंचम भाव के स्वामी शुक्र सातवे भाव में बैठ है पंचम भाव में सूर्य नीच की राशि में बैठे है प्रेमी के साथ विवाद बनेगा . प्रेमिका के साथ रिश्ता मजबूत रखना है अपने प्रेम सम्बन्ध से समय देना पड़ेगा 16 नवंबर के बाद आपका प्रेम संबध मजबूत बनेगा.वैवाहिक जीवन में आपको 16 नवंबर तककलह बनेगा इसके बाद वैवाहिक जीवन ठीक चलेगा ,दोनों प्रसन्न रहेगें.
स्वास्थ्य
इस माह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा.आपके राशि के स्वामी बुध अनुकूल स्थिति में नहीं है वृहस्पति द्वादश भाव में बैठे है सूर्य नीच राशि में 16 नवंबर तक रहेंगे .जिसके कारण आपको स्कीन सम्बंधित समस्या बनेगा पैर से सम्बंधित परेशानी होगी तथा मौसमी बीमारी से आप परेशान रहेगें हड्डी सम्बंधित समस्या भी बन सकता है .
लकी नंबर :4
लकी कलर : हरा
उपाय
प्रत्येक दिन श्रीराम स्रोत का पाठ करें,बुधार को हरा मुंग दान करें.
गाय को हरा चारा खिलाएं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










