ePaper

Love Rashifal February 2023: प्रेम-संबंधों के लिए कैसा रहेगा फरवरी माह, देखें अपना लव राशिफल

Updated at : 01 Feb 2023 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Love Rashifal February 2023: प्रेम-संबंधों  के लिए कैसा रहेगा फरवरी माह, देखें अपना लव राशिफल

Love Rashifal February 2023: फरवरी महीना की शुरूआत हो चुकी है. फरवरी के महीने में कुछ राशियों का प्रेम और वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है. इस माह कुछ जातकों का विवाह तय होने के भी योग बन रहे हैं. आइए जानें कैसा रहेगा जातकों के लिए फरवरी 2023 माह का लव राशिफल

विज्ञापन
undefined

मेष राशि मासिक लव राशिफल
मेष प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार यह साल आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत उत्तम रहेगा. आपके रिश्ते में एक दूसरे के प्रति समझदारी का भाव विकसित होगा और एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल महसूस करेंगे. यही वह साल होगा, जब आपकी एक-दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा होगी और आप इस बात को आगे बढ़ाएंगे.

undefined

 वृषभ राशि  मासिक लव राशिफल

 वृषभ  राशि के जातकों को 15 फरवरी के बाद आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. आपके प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी. वृषभ प्रेम राशिफल 2023 को देखें इस साल ससुराल पक्ष से आपके संबंध बनते-बिगड़ते रह सकते हैं, लेकिन इसी साल आपको ससुराल से कुछ अच्छे समाचार सुनने को भी मिलेंगे और धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है.

undefined

मिथुन राशि  मासिक लव राशिफल


मिथुन राशि के जातकों के लिए इस महीने शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे.  अपनी पार्टनर को इस सप्ताह वक्त जरुर दें. लव मैटर्स में गलफहमी हो सकती है. पार्टनर्स में अनबन हो सकती है. यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो यह माह उत्तम है.

undefined

कर्क राशि  मासिक लव राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेमसंबंध बेहतर रहेंगे. लड़कियां अपने पसंद के लड़कों को प्रपोज कर सकती है. इस माह के मध्य तक प्यार का रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है. जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने प्रिय के साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उन्हें इस महीने अपना हमसफर मिल सकता है.

undefined

सिंह राशि  मासिक लव राशिफल
सिंह राशि के जातक अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर सकते हैं. महिला मित्र से प्यार हो सकता है. प्रेमिका के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. इस माह प्रेम संबंध बेहतर होंगे.

undefined

कन्या राशि  मासिक लव राशिफल

ये माह रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए अच्छा है. यदि आप किसी से प्यार का इजहार करने का सोच रहे हैं तो यह माह उत्तम है.  सिंगल लोगों के लिए माह के अंत विवाह के योग बनेंगे. महीने के अंत में साथी के साथ कुछ वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है इसलिए आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है.

undefined

तुला राशि मासिक लव राशिफल

इस माह जीवनसाथी से प्यार मिलेगा. प्रेमिका के साथ कैंडल नाइट डिनर पर जा सकते हैं. इस माह महिला दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं.  पार्टनर के साथ चल रही आपकी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी. आपके दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां आएंगी और आप दोनों एक साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे.

undefined

वृश्चिक राशि मासिक लव राशिफल


 वृश्चिक राशि के जातकों में शादीशुदा लोगों की बात करें, तो महीने की शुरुआत में आप अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे. प्रेम संबंध में निकटता आएगी. प्रेमी-प्रेमिका में गिफ्ट का आदान-प्रदान हो सकता है.

undefined

धनु राशि मासिक लव राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए  लव-लाइफ में संतुष्टि का अभाव रहेगा. मन में दुविधा रहने से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे. दोस्त के सहयोग से नया प्यार मिल सकता है. प्रेम संबंध में निकटता आएगी.

undefined

मकर राशि मासिक लव राशिफल


महीने की शुरुआत में आपके रिश्ते में कुछ तनाव बढ़ेगा. एक-दूसरे को समझ पाने में समस्या होगी, जिसकी वजह से झगड़े बढ़ सकते हैं. महीने के दूसरे सप्ताह में रोमांस की भावना जग सकती है.

undefined

कुंभ राशि मासिक लव राशिफल

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए  लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, लेकिन फरवरी और मार्च के दौरान आपका अपने प्रिय से झगड़ा हो सकता है। इस माह महिला मित्र से गिफ्ट मिल सकता है. महीने के दूसरे सप्ताह में प्रेमिका से प्यार का इजहार कर सकते है.

undefined

मीन राशि मासिक लव राशिफल


मीन राशि के जातकों का समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा. लव-लाइफ में खुशी का अनुभव होगा. आपको बीमारी से राहत मिलेगी। आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे.  

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola