धनु राशिफल 20 जनवरी 2026: आज मुश्किलों से भरा रह सकता है दिन, लव लाइफ और करियर में बरतें सावधानी

Dhanu Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? जानें आज का धनु राशिफल.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल
आज आपको रफ्तार कम करके दिशा देखने की जरूरत होगी. जोश रहेगा, लेकिन हालात आपको थोड़ा रुककर सोचने को कहेंगे. किसी फैसले को लेकर दुविधा रहेगी, पर अनुभव आपकी मदद करेगा. आज दिखावे से दूर रहकर अंदरूनी तैयारी का दिन है. शाम के समय कोई सूचना या बातचीत आगे का रास्ता साफ कर सकती है.
करियर / बिजनेस : आज करियर में उतार-चढ़ाव रह सकता है. ऑफिस में किसी बात को लेकर गलतफहमी या आरोप की स्थिति बन सकती है. जॉब में बदलाव का विचार आएगा, लेकिन आज कदम उठाना सही नहीं. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, डील या निवेश फिलहाल टालें. लॉन्ग टर्म प्लानिंग करें, शॉर्ट टर्म रिस्क से बचें. सीनियर्स से बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज विचारों का टकराव संभव है. किसी फैसले को लेकर घरवालों से बहस हो सकती है. आपकी सीधी बात किसी को चुभ सकती है. भोजन या खर्च को लेकर मतभेद रहेंगे. हालांकि, दिन के अंत तक माहौल संभल सकता है, बशर्ते आप लचीलापन रखें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज उतावलापन नुकसान दे सकता है. पार्टनर को समय और स्पेस देना जरूरी होगा. पुराने क्रश या बीते रिश्ते का जिक्र माहौल बिगाड़ सकता है. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठने की संभावना है. सिंगल धनु राशि वाले आज किसी नए इंसान की ओर आकर्षित होंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें.
स्वास्थ्य: सेहत में आज जांघ, कमर या लीवर से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. थकान और शरीर में खिंचाव महसूस होगा. ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें. नियमित वॉक, स्ट्रेचिंग और पर्याप्त पानी फायदेमंद रहेगा. देर रात जागने और ओवरथिंकिंग से दूरी रखें.
आज की सावधानी:
बिना सोचे वादे न करें.
जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:
मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.
सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.
आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
क्रोध और अहंकार से दूर रहें.
नोट- यह उपाय धनु राशि वालों को विवेक, धैर्य और सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए