धनु राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेंगे नए अवसर या अधूरी रहेंगी योजनाएं?

Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Apr 2026 4:15 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 15 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 15 April 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे. घर की साज-सज्जा या नए वाहन पर खर्च हो सकता है. गुरु की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर होने से हर कार्य में ईश्वरीय सहायता प्राप्त होगी.

करियर/बिजनेस

जमीन-जायदाद से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. कार्यस्थल पर सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. सरकारी टेंडर मिलने की प्रबल संभावना है. आर्थिक निवेश के लिए दिन बहुत ही सुरक्षित और लाभकारी रहेगा.

लव लाइफ

घर की समस्याओं के कारण पार्टनर से फोन पर थोड़ा तनावपूर्ण संवाद हो सकता है. गुस्से पर काबू रखें. शाम तक स्थितियां बेहतर होंगी और आप पार्टनर को डिनर पर ले जाकर मना लेंगे. रोमांस के पलों में गहराई आएगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य

सीने में जकड़न या जुकाम की शिकायत हो सकती है. धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचें. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नियमित प्राणायाम और योग से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. ज्यादा ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें.

  • सावधानी: घर की बातें पड़ोसियों के साथ साझा न करें.
  • उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola