ePaper

कन्या राशि में चंद्र ग्रहण का प्रभाव, होली पर इन राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Updated at : 07 Mar 2025 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan on Holi 2025 know effects

Chandra Grahan on Holi 2025 know effects

Chandra Grahan on Holi 2025: नए वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होगा. यह माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के प्रभाव लोगों के मानसिक स्थिति पर असर डालते हैं. ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. यहां से अधिक जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Chandra Grahan on Holi 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को कन्या राशि में होगा. इस दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा. भारत में इसे देखने की संभावना न होने के कारण इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव देश पर नहीं पड़ेगा. ज्योतिष के अनुसार, वर्ष का यह पहला चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में उपस्थित रहेंगे, जहां पहले से केतु मौजूद हैं.

कब से शुरू होगा चंद्रग्रहण

इस पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 09:29 बजे होगी और यह दोपहर 03:29 बजे समाप्त होगा. यद्यपि यह ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, फिर भी इसका ज्योतिषीय प्रभाव रहेगा, विशेष रूप से उन राशियों पर जो ग्रहण योग से प्रभावित हो सकती हैं.

होलाष्टक और खरमास एक साथ, जानिए कौन-कौन से कार्य नहीं होंगे इन 35 दिनों में

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकती है. मानसिक दबाव के साथ-साथ आर्थिक अस्थिरता भी देखने को मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी के लिए टालना उचित रहेगा. नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा, क्योंकि चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं. आपको आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव संभव हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है. निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. मन में अशांति रहेगी और अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है. इस समय धैर्य बनाए रखना आवश्यक है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola