ePaper

Career Horoscope Today for 22 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Updated at : 22 Aug 2023 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
Career Horoscope Today for 22 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 22, 2023: हर इंसान को करियर के लक्ष्य ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारे निराकार जीवन को आकार देते हैं. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

विज्ञापन

Career Horoscope 2023, Career Horoscope in Hindi, Career Horoscope Today for August 22, 2023: किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है करियर जो भाग्य, समृद्धि और खुशियों को सुनिश्चित करते है. यहां से जानें आज का करियर राशिफल

मेष करियर राशिफल
undefined


 आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है.कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है.आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है.

वृषभ करियर राशिफल
undefined


आज धोखे की प्रबल संभावना है.आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें.दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें.

मिथुन करियर राशिफल
undefined


आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है.अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें.आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी.

कर्क करियर राशिफल
undefined


 अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें.

सिंह  करियर राशिफल
undefined


आपके आस-पास ऐसे कुछ लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए आपको गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.आप शायद उनकी चाल को समझ ना पाएं, लेकिन आपको महसूस होगा कि कुछ गड़बड़ जरूर है.आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें और दूसरों के कहने में ना आएं.

कन्या करियर राशिफल
undefined


आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं.ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं ।

तुला  करियर राशिफल
undefined


अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है.अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा.

वृश्चिक करियर राशिफल
undefined


आज आपको ध्यान रखना होगा शायद कोई आपके कैरियर का सत्यानाश करने पर तुला है.अपने काम व कम्प्यूटर को सुरक्षित रखें.

धनु करियर राशिफल
undefined


जिन लोगों से आपकी नहीं बनती है वो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें.जो लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करते हैं, वो आपको नीचा दिखाने के साथ ही आपकी छवि बिगाड़ने की भी कोशिश में रहेंगे.

मकर करियर राशिफल
undefined


आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा.आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं.

कुंभ करियर राशिफल
undefined


आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं.आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं.

मीन करियर राशिफल
undefined


आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं.फिर भी, चुनौतीपूर्ण स्थिति में सफल रहेंगे.ऐसा लग रहा है कि आजकल आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola