ePaper

कर्क राशि वाले क्रोध करने से बचें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Updated at : 16 Feb 2025 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025 in Hindi

Cancer Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025

Cancer Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025: कर्क राशि के लिए 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें "दैवज्ञ" डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025: फरवरी माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025

कर्क राशि: इस सप्ताह आपके लिए आनंद और प्रसन्नता का अनुभव होगा. आप अपनी क्षमताओं के माध्यम से प्रगति की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें. किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह से विचार करें. जल्दबाजी से बचें. न्यायालय से संबंधित मामलों में अभी कुछ समय लग सकता है.

मेष राशि वालों के जीवन में सुख में कमी आ सकती है, जानें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले संबंधों में सावधानी बरतें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वाले जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वाले क्रोध करने से बचें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कैरियर/बिजनेस

इस सप्ताह व्यापारिक लेन-देन की संभावनाएं बन रही हैं. साझेदारी के कार्यों में सफलता के आसार हैं. उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके पक्ष में नहीं रहेगा. साथ ही, अधीनस्थों को एक ही कार्य को कई बार समझाना पड़ सकता है. व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह दांपत्य जीवन में सुख की कमी महसूस होगी. क्रोध करने से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. शांति से सामान्य संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन की स्थिति कठिनाई भरी बनी हुई है. इस समय अपने किसी रिश्तेदार को ध्यान में रखें.

सिंह राशि वालों को प्रोमोशन मिल सकती है, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वाले जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों का दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की संभावना है, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले विवादास्पद चर्चाओं से दूर रहें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

हेल्थ

इस सप्ताह मानसिक तनाव को कम करने के लिए ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहने का प्रयास करें जो आपको आनंदित करें. विरोधियों की ओर से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी विवाद से दूर रहना उचित होगा. एक-दूसरे की आलोचना से बचें और शांति से मुद्दों का समाधान करने का प्रयास करें. अपनी सेहत पर ध्यान केंद्रित करें और गाजर का सेवन करें.

शुभ डेट्स: 18,20,23
शुभ रंग: पीला, लाल, सफेद, पीला
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

धनु राशि वालों की खुशियों पर प्रभाव पड़ सकता है, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों को नौकरी मिलने की संभावना है, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों की व्यय में वृद्धि होगी, यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

सावधानी: इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों से बचें और धन की बचत पर ध्यान दें.
उपाय: इस सप्ताह गुरुवार को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और पीसी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola