Cancer Monthly Horoscope June 2025: कर्क राशि वालों को रिश्तेदारों का सहयोग कम मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 6:50 PM

विज्ञापन

Cancer Monthly Horoscope June 2025

Cancer Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में जहां संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी, वहीं कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में सतर्कता जरूरी होगी. जानते हैं इस महीने का पूरा राशिफल विस्तार से.

विज्ञापन

कर्क राशि जून 2025 का मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope June 2025: हर कोई जानना चाहता है कि जून का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरा और मेरे परिवार का क्या हाल होगा? व्यापार में प्रगति होगी या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? ऐसे सवाल अक्सर मन में उठते रहते हैं. आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं इस महीने आपकी राशि और कुंडली पर ग्रहों तथा नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण.

परिवारिक जीवन

  • जून के महीने की शुरुआत परिवारिक जीवन के लिहाज से ठीक रहेगी.
  • परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे.
  • 7 जून के बाद रिश्तेदारों का सहयोग कम मिलेगा, मित्र भी मदद नहीं करेंगे.
  • इस समय विवाद से बचें और परिस्थिति को समझकर ही किसी भी विषय पर निर्णय लें.

व्यापार एवं नौकरी

  • व्यापारियों के लिए जून की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी.
  • मंगल ग्रह के गोचर के बाद व्यापार में तेजी आएगी.
  • व्यापार भाव के स्वामी शनि दशम भाव में होने के कारण लाभ के योग बने हैं.
  • बिजनेस से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी, लेकिन निवेश करते समय जल्दबाजी न करें.
  • नौकरी करने वाले अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ध्यान दें, अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे.

शिक्षा और करियर

  • छात्रों के लिए जून का महीना शुभ रहेगा.
  • मंगल ग्रह आपकी पढ़ाई को मजबूती देगा, लेकिन आपको खुद भी मेहनत करनी होगी.
  • सहपाठी से सहयोग कम मिलेगा, इसलिए विवादों से दूर रहें.
  • कॉलेज और उच्च शिक्षा के छात्र गुरु की सहायता से सफलता प्राप्त करेंगे, धैर्य बनाकर रखें.
  • करियर के लिए यह समय अच्छा है, संयमित होकर कार्य करें. विदेश यात्रा का योजना बने तो सफलता संभव है.

प्रेम जीवन

  • प्रेम संबंधों के लिए जून का महीना सामान्य रहेगा.
  • इस दौरान अपने रिश्ते को संभालकर रखें.
  • छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लें.
  • वैवाहिक जीवन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन ग्रहों की असंतुलित स्थिति के कारण दांपत्य जीवन में थोड़ी उदासी हो सकती है.
  • पति या पत्नी को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा.

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के मामले में जून में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
  • ग्रहों की अनुकूल स्थिति न होने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे.
  • खान-पान में सावधानी बरतें, तले हुए भोजन से बचें.
  • पेट और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है, अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है.
  • 15 जून के बाद आंखों में समस्या उत्पन्न होने की संभावना है.

शुभ अंक और रंग

  • लकी नंबर: 9
  • लकी रंग: पीला

विशेष उपाय

  • रोजाना बजरंगबाण का पाठ करें.
  • हनुमान जी के दर्शन करें और चमेली का तेल चढ़ाएं.

संपर्क जानकारी

ज्योतिष, वास्तु और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola