राजकुमार ग्रह बुध धनु राशि में होंगे अस्त होंगे, जाने मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा हाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jan 2025 11:15 AM

विज्ञापन

Budh Asta 2025

Budh Asta 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का प्रतीक माना जाता है. यह कर्क राशि में उच्च स्थान पर स्थित होता है. नए वर्ष में बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं.

विज्ञापन

Budh Asta 2025: बुध ग्रह धनु राशि में अस्त होने जा रहे हैं. ग्रहों की गति में निरंतर परिवर्तन होता रहता है; कभी ग्रह अस्त होते हैं और कभी मार्गी चाल में चलते हैं. नए वर्ष में बुध ग्रह धनु राशि में अस्त होंगे. अस्त होने का अर्थ है कि जब कोई ग्रह सूर्य के निकट पहुंचता है, तब वह अस्त माना जाता है. बुध के प्रभाव से व्यक्ति लेखन, संपादन और गणित के क्षेत्र में प्रगति करते हैं. उनकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है और वे राजनीति में भी प्रभावशाली बनते हैं. बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं, और उनका धनु राशि में अस्त होना देश और दुनिया के लिए अनुकूल नहीं होगा. इसका बाजार भाव पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. धनु राशि के स्वामी देवगुरु वृहस्पति हैं, जो धनु और मीन राशि के स्वामी भी हैं. बुध राजकुमार ग्रह हैं, और उनके प्रभाव से एकाग्रता में कमी आ सकती है. बुध और देवगुरु वृहस्पति के बीच शत्रुता है, लेकिन दोनों ग्रहों का एक साथ होना उच्च शिक्षा में लाभकारी सिद्ध होता है, विशेषकर संतान की शिक्षा के संदर्भ में.

बुध का अस्त होना

बुध 18 जनवरी 2025 को सुबह 06:55 बजे धनु राशि में अस्त होगा.

बुध के अस्त होने का मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव का स्वामी है, और यह नवम भाव में अस्त हो रहा है. इससे कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, और नए व्यापार में असफलता का सामना करना पड़ सकता है. करियर में सतर्क रहना आवश्यक है और ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए. प्रेम संबंधों में दूरी उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि पार्टनर अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे और आपको समय नहीं दे पाएंगे.

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवे भाव का स्वामी है, और यह आठवें भाव में अस्त हो रहा है. इससे आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस समय बेवजह के विवादों से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी होगी. धन की कमी नहीं होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए बुध पहले और चौथे भाव का स्वामी है, जो आपके सातवें भाव में अस्त होगा. इस समय यात्रा की संभावना बनेगी और आप अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन दूसरों के कार्यों पर ध्यान देना आवश्यक होगा. आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे और व्यापार तथा शेयर बाजार से लाभ प्राप्त करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक के लिए बुध द्वादश और तीसरे भाव का स्वामी है, जो आपके छठे भाव में अस्त होगा. इस समय कार्य में मन लगेगा और बाहर जाने की योजना बनेगी, जो यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक है. मित्रों के साथ सामंजस्य बनाए रखें, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है, जो आपके पंचम भाव में अस्त होगा. पंचम भाव संतान और प्रेम संबंधों से संबंधित है, जिससे संतान की शिक्षा में बाधा आ सकती है. कार्यों में खर्च बढ़ सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक के लिए बुध पहले और दशम भाव का स्वामी है, जो आपके चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं. इस समय आप प्रसन्न रहेंगे और आपके सभी कार्य सफल होंगे. आप अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे. करियर में प्रगति होगी, जबकि व्यापार में निवेश करते समय सावधानी बरतें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है.

तुला राशि

तुला राशि के जातक के लिए बुध द्वादश और नवम भाव का स्वामी है, जो आपके तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं. इस समय मेहनत करने पर आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों को कार्य क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करना होगा. शेयर बाजार में निवेश न करें. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन प्रेम संबंधों में अनुकूलता नहीं रहेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक के लिए बुध एकादश और आठवें भाव का स्वामी है, जो आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं. इस समय आपको भय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे. कार्य का बोझ अधिक रहेगा, इसलिए स्थिति के अनुसार कार्य में ध्यान केंद्रित करें.

धनु राशि

धनु राशि के जातक के लिए बुध दशम और सप्तम भाव का स्वामी है, जो आपके पहले भाव में अस्त हो रहे हैं. इस स्थिति के कारण खर्चों में वृद्धि हो सकती है और आर्थिक हानि की संभावना है. अतः इस समय नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने से बचें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन खान-पान का ध्यान रखना आवश्यक है क्योंकि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातक के लिए बुध नवम और छठे भाव का स्वामी है, जो आपके द्वादश भाव में अस्त हो रहे हैं. इस समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है. व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा. पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक के लिए बुध आठवें और पांचवे भाव का स्वामी है, जो आपके ग्यारहवे भाव में अस्त हो रहे हैं. आप अपने कार्यों को सही तरीके से करेंगे और परिवार में उन्नति होगी. धन में वृद्धि होगी और संतान से उत्तम सुख प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभ की संभावना है.

मीन राशि

मीन राशि के जातक के लिए बुध चौथे और सातवें भाव का स्वामी है, जो आपके दशम भाव में अस्त हो रहे हैं. इस स्थिति के कारण आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा और नौकरी में अधिकारियों का दबाव महसूस होगा. यदि आप स्थिति को संभालने में सफल होते हैं, तो यह आपके लिए अनुकूल रहेगा, अन्यथा नौकरी खोने का खतरा हो सकता है. व्यापार में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन भी संतोषजनक नहीं रहेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola