August 2025 Grah Gochar: इन 5 राशियों के लिए बज सकती है खतरे की घंटी, ग्रह कर रहे हैं षड्यंत्र
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jul 2025 10:51 AM
August 2025 Grah Gochar
August 2025 Grah Gochar: अगस्त 2025 का महीना ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद खास होने वाला है. सूर्य, मंगल, केतु और राहु जैसे ग्रह मिलकर कुछ ऐसा योग बना रहे हैं, जो पांच राशियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. जानिए किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहना चाहिए.
August 2025 Grah Gochar: अगस्त का महीना ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से काफी हलचल भरा रहने वाला है.इस दौरान सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से, वहां पहले से स्थित केतु के साथ ग्रहण योग बनेगा.वहीं मंगल का कन्या राशि में गोचर और शनि से टकराव की स्थिति, कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण समय का संकेत दे रही है.दूसरी ओर, कुंभ राशि में स्थित राहु, सूर्य और मंगल दोनों के साथ अशुभ योग बनाएगा, जिसका सीधा असर जीवन के कई क्षेत्रों पर दिख सकता है.
इन ज्योतिषीय बदलावों से कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.आइए जानते हैं अगस्त 2025 में किन 5 राशियों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है:
मेष राशि
इस महीने मेष राशि के जातकों के लिए स्थितियां कुछ उलझी हुई रह सकती हैं.वित्तीय मामलों में दबाव बढ़ेगा, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.कार्यस्थल पर तनाव और परिवार में कहासुनी की स्थिति बन सकती है.हालांकि आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप मुश्किलों से बाहर निकल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह सवेरे करें ये 5 शुभ काम, जीवन में कभी नहीं होगी पैसे की कमी
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है.पुराने रिश्ते या यादें मन को विचलित कर सकती हैं.त्वचा संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस महीने निर्णय लेने में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी.विशेष रूप से यात्रा या धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें.किसी को उधार न दें.कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन यह समय स्वयं को निखारने के लिए उपयुक्त है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह रिश्तों और सेहत दोनों मोर्चों पर सावधानी रखनी होगी.खासकर विवाहित लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है.मानसिक थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं उभर सकती हैं.खर्चों पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक संवाद में धैर्य रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना सावधानी से चलने का है.कार्यक्षेत्र और घर दोनों जगह कोई भी फैसला गुस्से या जल्दबाज़ी में न लें.विवादों से बचें और संयम बनाए रखें.यदि त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.
अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली, वास्तु सलाह या रत्न सुझाव प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










