AstroHelp : कब होगी बेटे की शादी और नौकरी? आपकी हर समस्या का समाधान आपको यहां मिलेगा...

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 10 Nov 2023 3:05 PM

विज्ञापन

Jyotish Counselling: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी दूर की जा सकती है. ये उपाय करियर, नौकरी, व्यापार, व्यापार, पारिवारिक कलह सहित कई अन्य कार्यों में भी सफलता दिलाते हैं.

विज्ञापन

AstroHelp : किसी भी व्यक्ति के भाग्य और कर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष योगदान होता है. ग्रहों की दशा सही न हो तो व्यक्ति को लाख कोशिशों के बावजूद सफलता हासिल नहीं होती है. ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी दूर की जा सकती है. ये उपाय करियर, नौकरी, व्यापार, व्यापार, पारिवारिक कलह सहित कई अन्य कार्यों में भी सफलता दिलाते हैं. नीचे दिए गए विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए आप एक बार ज्योतिषीय सलाह जरूर ले सकते है. यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

सवाल- पारिवारिक समस्याओं को समाप्त करने का निदान बताएं? राकेश कुमार सिंह

जवाब- वृषभ लगन की कुंडली और मकर राशि है.गुरु की महादशा और राहु का अंतर चल रहा है. गुरु आपके कुंडली के आठवें भाव में हैं. ऐसे में स्वास्थ्य और संतान से संबंधी परेशानी के योग बने हुए हैं.हरिवंशपुराण का पाठ करें.

सवाल- खुद का मकान कब होगा? सुनील कुमार,पटना

जवाब- सिंह लगन की कुंडली और सिंह राशि है. राहु की महादशा और शनि का अंतर चल रहा है.अगले साल मार्च 2024 के बाद से मकान निर्माण को लेकर अनुकुल समय है. राहु के मंत्रों और महामृत्यंजय के मंत्रों का जाप करें.

सवाल- बेटे का विवाह और नौकरी कब तक होगी? सुनील कुमार, गोला रोड

जवाब- कुंभ लगन की कुंडली और कुंभ राशि है. शनि की महादशा और राहु का अंतर चल रहा है. आपके कुंडली में उन्नंदी नामक ग्रहण योग लगा हुआ है. विवाह का समय चल रहा है. नौकरी में भी आप बेहतर करेंगे.

Also Read: Grah Gochar: बुध के गोचर से बना विपरीत राजयोग, इन 4 राशि वालों को आस्कमिक धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

सवाल- समय ठीक नहीं चल रहा है, उपाय बताएं? पवन ठाकुर, सिवान

जवाब- तुला लगन की कुंडली और मिथुन राशि बै, बुध की महादशा और मंगल का अंतर चल रहा है.समय अभी मिला-जुला चल रहा है. अगले साल जनवरी से समय ठीक नहीं है. राहु और बुध के मंत्रों का जप करें.

सवाल- सरकारी नौकरी कब होगी? सोनू, जहानाबाद

जवाब– मीन लगन की कुंडली और कन्या राशि है. राहु की महादशा और शुक्र का अंतर चल रहा है. अभी आपका सर्वोत्तम समय चल रहा है. मई 2025 तक नौकरी लगने के योग. सेहत संबंधी परेशनियां बढ़ेंगी.

सवाल- नौकरी में बाधाएं आ रही है? प्रिया, पटना सिटी

जवाब- वृषभ लगन की कुंडली और मकर राशि है. गुरु की महादशा और बुध का अंतर चल रहा है. साल 2022 से बृहस्पति आपके कुंडली में नीच के हैं. समय मानसिक तनाव वाला चल रहा है. उं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम: के मंत्रों का जाप नहाकर निकलने के बाद करें. केसर, हल्दी और चंदन की टीका लगाएं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola