पुराने कर्ज की वापसी हो सकती है, जानें मेष राशि वालों का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 7:21 AM
मेष राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Aries Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: मेष राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का का कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aries Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025
इस सप्ताह आपको इस बात का गहरा एहसास होगा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के हर पहलू का आनंद लेने की असली कुंजी है. इस कारण इस राशि के अधिकतर जातक अपनी पुरानी और हानिकारक आदतों में सुधार करने का प्रयास करेंगे. संतुलित आहार, व्यायाम और सकारात्मक जीवनशैली अपनाना इस समय आपके लिए लाभकारी रहेगा.
आर्थिक मजबूती और पुराने कर्ज की वापसी
यह सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने वाला साबित होगा. आपको पुराने कर्ज की वापसी हो सकती है या पहले दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं. इसके अलावा किसी नई परियोजना के लिए पूंजी जुटाने का अवसर भी मिलेगा. यह समय धन संचय और भविष्य की योजनाओं के लिए तैयारी करने के लिहाज से उपयुक्त है.
पारिवारिक रिश्तों में मधुरता
परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताना इस सप्ताह आपके लिए मानसिक ताजगी लाएगा. उनके साथ बिताया गया समय आपको उनके जीवन से जुड़ी नई परिस्थितियों को समझने का अवसर देगा. आप उनकी समस्याओं को हल करने में भी सफल रहेंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
निवेश और नए कार्यों के लिए शुभ समय
गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में मौजूद होने के कारण यह सप्ताह निवेश और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. इस समय यदि आप कोई नया काम शुरू करते हैं या पूंजी निवेश करते हैं तो निकट भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
छात्रों के लिए परिश्रम और संतुलन
इस सप्ताह छात्रों के लिए यह समय अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का है. आपको अपने अहंकार और आलस्य पर नियंत्रण रखते हुए पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा. मेहनत और अनुशासन से आप कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने शिक्षकों तथा अभिभावकों से सराहना प्राप्त कर सकेंगे.
उपाय
मंगलवार के दिन गरीबों को भोजन करवाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










