Aries Monthly Horoscope October 2024: मेष राशि के जातकों का अक्टूबर में परिवार में तनाव बनेगा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2024 11:59 AM

विज्ञापन

Aries Monthly Horoscope October 2024

Aries Monthly Horoscope October 2024: मेष राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Aries Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

इस माह आपके कुंडली के अनुसार पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा धन तथा रिश्तेदार का सुख मिलेगा. कुटुंब भाव के स्वामी सातवे भाव में है.दूसरे भाव में गुरु बैठे है.परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेगें विशेषकर महिलाएं बहुत प्रसन्न रहेगी.इस माह बुजुर्गो के बात को समझे उनके कहे अनुसार काम करे. परिवार शुभ कार्य होंगे, 20 अक्तूबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेगे जिसे परिवार में तनाव बनेगा.चौथे भाव में मंगल के होने से माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

Taurus Monthly Horoscope October 2024: आपके इमानदारी से काम करने पर भी अहमियत नहीं मिलेगी

व्यापार तथा नौकरी

इस माह व्यापार के स्वामी माह के दूसरे सप्ताह तक स्वगृही रहेगें जिसे व्यापार ठीक चलेगा.मंगल का चौथा दृष्टी छठे भाव पर है इस भाव में सूर्य और केतु बैठे है अंतराष्ट्रीय व्यापार में लाभ होगा. इस माह निवेश करे लाभ होगा. 20 अक्तूबर के बाद व्यापार में निवेश नहीं करे नुकसान होगा. सरकारी कांट्रेक्ट के काम करने वाले को बढ़िया रहने वाला है. नौकरी करने वाले को इस माह खूब मेहनत करना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र में ध्यान से कार्य करना पड़ेगा. 20 अक्तूबर के बाद नौकरी में आपका स्थिति ठीक बन जाएगी विरोधी परास्त होंगे.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को इस माह कठिन परिश्रम करना पड़ेगा.पंचम भाव के स्वामी छठे भाव में केतु के साथ बैठे है उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले काम मेहनत में अच्छी सफलता मिल सकती है.आपके शिक्षा में किसी का मार्गदर्शन मिलेगा जिसे आप उन्नति करेगे इस समय आपको नए नए विचार आयेगे. करियर में मिला जुला रहने वाला है 20 अक्तूबर के बाद पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन माह के शुरुआत में कई तरह के समस्या से जूझना पड़ेगा. प्रेम सम्बन्ध के स्वामी सूर्य छठे भाव में सूर्य केतु के साथ बैठे है.प्रेमिका के साथ विवाद बनेगा बेकार के बात से दूर रहे.16 अक्तूबर को सूर्य सप्तम भाव में आयेगे जिसे प्रेम सम्बन्ध में निखार आएगा दाम्पत्य जीवन खुशमय रहेगा प्रेम विवाह की बात हो सकती है इस समय नए प्रेम सम्बन्ध बन सकता है.दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.

स्वास्थ्य


इस माह आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा शुक्र आठवें भाव रहेगें मंगल तीसरे भाव में 20 अक्तूबर के बाद कुंडली के चौथे भाव आयेगे, बावशीर तथा मूत्र रोग हो सकता है रक्त सम्बंधित समस्या बन सकता है.आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे लापरवाही नहीं करे.

लकी नंबर: 8
लकी कलर: गुलाबी

उपाय

प्रत्येक मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करे.
गुरुवार को गरीबों को भोजन कराएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola