Aries Monthly Horoscope June 2025: मेष राशि वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी , पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 7:05 PM

विज्ञापन

Aries Monthly Horoscope June 2025

Aries Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 मेष राशि वालों के लिए नए अवसर और चुनौतियों का संगम लेकर आया है. इस महीने कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में संतुलन आवश्यक रहेगा. आइए जानें पूरा मासिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि जून 2025 का मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope June 2025: जून का महीना शुरू होते ही हर व्यक्ति के मन में यह सवाल उठता है कि आने वाला समय हमारे और हमारे परिवार के लिए कैसा रहेगा. व्यापार में तरक्की होगी या नई चुनौतियां सामने आएंगी? इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं जाने-माने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष राशि का विस्तृत विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

    • मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन इस महीने मिश्रित रहने वाला है.
    • परिवार में सामंजस्य बना रहेगा लेकिन केतु के प्रभाव के कारण छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है.
    • संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.
    • भाई-बहनों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा.
    • 7 जून के बाद स्थितियां बेहतर होंगी और पारिवारिक समस्याएं दूर होने लगेंगी. हालांकि, माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

    व्यापार और नौकरी

    • जून का महीना व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. शुक्र का प्रभाव व्यापार में वृद्धि देगा, वहीं वृहस्पति की शुभ स्थिति नए अवसरों का संकेत कर रही है.
    • आयात-निर्यात या ट्रेडिंग व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा.
    • जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.
    • नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और काम का दबाव भी बना रहेगा.

    शिक्षा और करियर

    • शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को जून के पहले सप्ताह में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन 7 जून के बाद, मंगल और केतु की युति से स्थिति सुधरेगी.
    • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं.
    • हालांकि, सहपाठियों से सहयोग की उम्मीद कम रहेगी और विवादों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा.
    • करियर संबंधी फैसलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

    प्रेम जीवन

    • प्रेम संबंधों की बात करें तो जून की शुरुआत सकारात्मक रहेगी, लेकिन 7 जून के बाद टकराव की संभावना है.
    • पंचम भाव में मंगल और केतु की स्थिति के कारण शंका और विवाद हो सकते हैं.
    • रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं, लेकिन 15 जून के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होंगी.
    • वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि माह के अंतिम सप्ताह में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.

    स्वास्थ्य

    • इस महीने मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहना होगा.
    • मंगल और केतु की स्थिति शरीर में असंतुलन पैदा कर सकती है.
    • खानपान पर ध्यान दें, पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
    • द्वादश भाव में शनि की उपस्थिति पुराने रोगों को बढ़ा सकती है और कुछ लोगों को सर्जरी की नौबत भी आ सकती है.

    शुभ अंक और रंग

    • लकी नंबर: 7
    • लकी रंग: गुलाबी

    विशेष उपाय

    • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
    • शनिवार को शनि महाराज की पूजा करें और शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा.

    संपर्क करें

    ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
    (ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
    8080426594 / 9545290847
    जन्मकुंडली, वास्तु, या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करें.

    विज्ञापन
    Shaurya Punj

    लेखक के बारे में

    By Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola