ePaper

Monthly Mesh Rashifal January 2024: जनवरी माह का मेष राशिफल, परिवार पर खर्च बढ़ जायेगा

Updated at : 02 Jan 2024 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Mesh Rashifal January 2024:  जनवरी माह का मेष राशिफल, परिवार पर खर्च बढ़ जायेगा

Monthly Mesh Rashifal January 2024: मेष राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

January 2024 Horoscope जनवरी माह का मेष राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2024 horoscope in hindi : मेष राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है….

आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का जनवरी 2024 का मासिक राशिफल.

मेष राशि जनवरी 2024 मासिक राशिफल

सभी लोग जानना चाहते है कि जनवरी महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नहीं समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.

पारिवारिक जीवन

यह माह मेष राशि वाले के लिए मिला जुला रहने वाला है मन में गलतफहमी के कारण कई तरह से विवाद बन जायेगा, परिवार में अलगाव की स्थिति बन जाएगी परिवार के बड़े बुजुर्ग के हस्तक्षेप के कारण परिवार में बने हुए तनाव दूर होगा लेकिन माह के अंत में लम्बी यात्रा का योग बनेगा ,शत्रु परेशान करेगे.मन में धार्मिक विचार बनने के कारण परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते है .पहले से परिवार में मुकदमा चल रहा है उस पर खर्च बढ़ जायेगा ,गुप्त तरीके से धन का प्राप्ति होगी .परिवार के सभी सदस्य पर आप नजर बनाए रखे सब ठीक रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

यह माह व्यापार के लिए उत्तम रहने वाला है. व्योसाय में खूब लाभ होगा जो लोग भूमि भवन का व्यापार कर रहे है या टूरिस्ट का काम कर रहे है उनको कारोबार में मुनाफा होगा,इस माह जितना निवेश करे उतना लाभ होगा, व्यापार में कर्ज बना हुआ था वह समाप्त होगा.शत्रु परेशान करेगे नौकरी करने वाले को बढ़िया रहने वाला है .सहकर्मी का सहयोग मिलेगा किसी तरह का समस्या नहीं बनेगा लेकिन काम का बोझ ज्यादा रहेगा .जो लोग निजी क्षेत्र में काम कर रहे है उनको काम को लेकर प्रोत्साहित किया जा सकता है अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेेगे,

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा.गुरु के पंचम दृष्टी के कारण आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगे.आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.जो लोग विदेश में पढाई करना चाहते है. वह सफल रहेगें करियर में भाग्य का साथ मिलेगा,आपके मेहनत के कारण आपको समाज में मान -सम्मान मिलेगा .बुध के अनुकूल नहीं रहने के कारण आपके दैनिक परिक्रिया में कठिनाई उत्पन होगा लेकिन नौकरी को लेकर जो परेशानी बनी हुई थी वह दूर होगा,नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगा साथ पैसे का आय ठीक हो जायेगा .सहकर्मी का सहयोग मिलेगा अंजान वयोक्ति को दस्तावेज नहीं दे आपका कागज गुम हो सकता है.

प्रेम जीवन

प्रेम मामले में अनबन हो सकता है .प्रेमिका से बात चित करते समय वाणी नियन्त्रण रखे आपके अन्दर बनी हुई गलतफहमी आपके बने हुए रिश्ते में तनाव उत्पन करेगा .लो लोग लिविंग रिलेशन में रह रहे लोग संभल कर रहे,अलगाव की स्थिति बन जाएगी .आपके मित्र दुश्मन बन जायेगे माह के अंतिम सप्ताह में आपके प्रेम सम्बन्ध में मधुरता बढ़ जाएगी .मन में धार्मिक यात्रा का विचार बनेगा .दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा बेवजह के बात विवाद से दूर रहे .जो लोग अविवाहित है वह प्रेम सम्बन्ध में बंध जायेगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य ठीक रहेगा.पुराणी बीमारी से पहले परेशान थे वह दूर होगा .स्किन सम्बंधित समस्या बनेगा माह के अंत तक चोट -चपेट लग सकता है .शुक्र के कारण नीद ठीक लगेगा मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेगे.सुबह में नित्य टहले स्वास्थ्य ठीक रहेगा .

लकी नंबर: 2

लकी कलर: संतरी

उपाय: गुरुवार का व्रत करे, रोटी में हल्दी डालकर गाय को खिलाएं लाभ मिलेगा .

हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करे .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola