Aquarius Monthly Horoscope November 2024: कुंभ राशि के जातक वाणी पर नियंत्रण रखें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2024 2:57 PM
Aquarius Monthly Horoscope November 2024
Aquarius Monthly Horoscope November 2024: कुंभ राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का मासिक राशिफल.
Aquarius Monthly Horoscope November 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा. इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
पारिवारिक जीवन
कुम्भ राशि के लिए नवंबर का महिना मिला जुला रहेगा. आपके चंद्र कुंडली के चौथे भाव में वृहस्पति है दुसरे भाव में राहु बैठे है.परिवार के सदस्य अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण एक दुसरे में बातचीत नहीं होगी.चौथे भाव में गुरु बैठे है जिसे पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थति बन जाएगी.दुसरे भाव में राहु बैठे है. रिश्तेदार के साथ मतभेद बनेगा. आपको सहयोग नहीं करेंगे मंगल छठे भाव में है खर्च बढ़ जायेगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी लिए इस माह मिला जुला रहेगा लेकिन आपको व्यापार पर ध्यान देना पड़ेगा.इस माह निवेश नहीं करें पैसा फस सकता है लेकिन नुकसान नहीं होगा व्यापार भाव के स्वामी सूर्य नवम भाव में है 16 नवंबर बाद सूर्य आपके दसवें भाव में जायेगे जो व्यापार में अच्छा लाभ देंगे इस माह व्यापार को लेकर कोई सलाह दे उसको ध्यान से समझे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले .नौकरी करने वाले को माह के दूसरा सप्ताह तक नौकरी साधरण तौर पर चलेगा 17 नवंबर से कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा शनि की दृष्टी सूर्य पर होगा अधिकारी के साथ मनमुटाव होगा लेकिन आपके कार्य से प्रसन्न रहेगें. वाणी पर नियंत्रण रखें.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है शिक्षा भाव के स्वामी दशम भाव में बैठे है इस माह शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे बुध दशम भव में होने के कारण जो लोग मिडिया या डिजिटल मिडिया की पढाई कर रहे है आपके लिए यह माह बहुत बढ़िया रहने वाला है ,प्राइमरी शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र आपका ध्यान पढाई में नहीं लगेगा .करियर में आप उन्नति करेंगे लेकिन ध्यान से कार्य करना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र में सहपाठी पर विश्वास नहीं करें नए नौकरी की खोज में है आपको इस माह इंतजार करना पड़ेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में इस माह साधारण रहने वाला है प्रेम सम्बन्ध को लेकर परिवार में जानकारी होगी जिसे पारिवारिक विवाद बढ़ जायेगा . इस माह प्रेमी के साथ अच्छा मित्रता बनाए रखें.आप दोनों के रिश्ते में बाधा आएगी इसलिए किसी बात को लेकर उत्तेजित नहीं हो रिश्ता ठीक बनाकर रखें ,वैवाहिक जीवन में परेशानी बनेगी सातवे भाव के स्वामी दुसरे सप्ताह में दसवें भाव में जायेगे उन पर शनि का दृष्टी जिसे पारिवारिक विवाद बढ़ जायेगा .आप मिलजुलकर रहे रिश्ता मजबूत बनेगा.
स्वास्थ्य
नवंबर के महीने में आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा मंगल छठे भाव में है शनि पहला भाव में है गुरु चौथे भाव में है सिजनली बीमारी से परेशान रहेंगे.आँख में परेशानी बनेगी. माह के दूसरे सप्ताह से संक्रमण रोग से हो सकते है .
लकी नंबर 5
लकी कलर नीला
उपाय
प्रत्येक शनिवार को शनि महराज को तील के तेल या सरसों तेल चढ़ाए
प्रतिदिन ऊं नमः भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










