Aquarius Monthly Horoscope June 2025: कुंभ राशि वालों को माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, पढ़ें जून माह का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 6:10 PM
Aquarius Monthly Horoscope June 2025
Aquarius Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 में कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना नए अवसरों और आत्मविश्लेषण का संकेत देता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, जबकि करियर और व्यापार में सतर्कता जरूरी होगी. ग्रहों की स्थिति कुछ क्षेत्रों में सफलता और कुछ में चुनौतियां लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं पूरा राशिफल.
कुंभ राशि जून 2025 का मासिक राशिफल
Aquarius Monthly Horoscope June 2025:जून का महीना शुरू होते ही हम सभी के मन में यह सवाल उठता है – क्या यह समय हमारे लिए शुभ रहेगा? व्यापार में प्रगति होगी या नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा? पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा? ऐसे तमाम सवालों के जवाब लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर कुंभ राशि के जातकों के लिए जून माह का विस्तृत विश्लेषण किया है.
परिवारिक जीवन
- इस माह कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन संतुलित और सुखद रहेगा.
- पुराने पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे.
- अधूरे कार्य पूरे होंगे, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.
- भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, साथ ही घर में नए सामान की खरीदारी हो सकती है.
- अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं.
- हालांकि, माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, ध्यान देने की आवश्यकता है.
व्यापार एवं नौकरी
- व्यापार में इस माह लाभ के अच्छे संकेत हैं.
- आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी.
- बीच-बीच में केतु की वजह से रुकावट आ सकती है, लेकिन शुक्र की स्थिति लाभकारी रहेगी.
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी.
- लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें.
शिक्षा एवं करियर
- शैक्षणिक दृष्टिकोण से यह माह सकारात्मक और फलदायी रहेगा.
- प्राथमिक और माध्यमिक कक्षा के छात्र पढ़ाई को लेकर दिनचर्या सुधारें.
- कॉलेज और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सहपाठियों से सतर्क रहना चाहिए और अपनी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
- करियर में अचानक लाभ मिलने के योग हैं.
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा समय साबित हो सकता है.
प्रेम जीवन
- प्रेम जीवन में इस माह मधुरता और उमंग देखने को मिलेगी.
- प्रेमिका से अपेक्षा से अधिक स्नेह प्राप्त होगा, जिससे पूरा माह प्रेममय रहेगा.
- नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं.
- यदि आप अपने दिल की बात अब तक नहीं कह पाए हैं, तो यह सही समय है इज़हार का.
- वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन संभव है, लेकिन आपकी समझदारी रिश्ते को मजबूती और खुशहाली देगी.
स्वास्थ्य
- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना मिश्रित रहेगा.
- 7 जून के बाद स्थिति में सुधार होगा.
- मधुमेह और बवासीर जैसी पुरानी समस्याओं से पीड़ित लोगों को खान-पान में संयम बरतना चाहिए.
- महीने के दूसरे सप्ताह में फोड़े-फुंसी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
शुभ अंक व रंग
- लकी नंबर: 6
- लकी कलर: केशरी
उपाय
- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा व अभिषेक करें.
- शनिवार के दिन पीपल वृक्ष में काले तिल मिले जल से अर्घ्य दें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
परामर्श हेतु संपर्क करें
अगर आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श, या व्रत-त्योहार संबंधित विस्तृत जानकारी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










