ePaper

वृश्चिक राशिफल 21 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा मिला-जुला, भावनाओं में बहकर न लें कोई फैसला

Updated at : 21 Feb 2026 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल 21 फरवरी 2026

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 Febuary 2026: आज 21 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि हो जाएगी. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी डिजिटल नेटवर्किंग और करियर के नए रास्तों के लिए बेस्ट है. मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति थोड़ा भावनात्मक दबाव दे सकती है पर मकर के मंगल आपको रुकने नहीं देंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 Febuary 2026: वृश्चिक राशि- मकर के मंगल आपको निडर बनाएंगे पर मीन का चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकता है. आज का दिन मिला-जुला रहेगा. ऑफिस या कॉलेज में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा. धैर्य न खोएं. स्टूडेंट्स को आज किसी परीक्षा या टेस्ट में शानदार कामयाबी मिल सकती है जिससे घर वाले गर्व महसूस करेंगे.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मकर राशि के मंगल आपको कार्यक्षेत्र में एक निडर और साहसी योद्धा बनाएंगे. ऑफिस में आने वाली अड़चनों को आप अपनी सूझबूझ से पार कर लेंगे. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन किसी प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम या सफलता की खबर लेकर आ सकता है, जिससे घर में खुशी और गर्व का माहौल बनेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में मीन का चंद्रमा आपको थोड़ा भावुक और सेंसिटिव बना सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमी मन को परेशान कर सकती है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. शांत रहें और धैर्य से काम लें. शाम को साथ में समय बिताना आपके मानसिक तनाव को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित होगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज मानसिक तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है. मंगल की अधिक ऊर्जा आपको रात में नींद आने में परेशानी दे सकती है. आज शारीरिक मेहनत ज्यादा करें ताकि ऊर्जा का सही उपयोग हो सके. ठंडी चीजों से परहेज करें वरना गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर अपनी राय न थोपें, टीम भावना से काम करें.

उपाय: हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं और ‘बजरंग बाण’ का पाठ करें.

शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 21 फरवरी 2026: आज है विनायकी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- वृश्चिक राशि के चौथे भाव में मंगल का प्रवेश, संपत्ति, वाहन और पारिवारिक सुख में बड़े संकेत

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola