वृश्चिक राशिफल 20 फरवरी 2026: लव लाइफ रहेगा कष्टकारी, पार्टनर के साथ लड़ाई झगड़ा का योग

आज का वृश्चिक राशिफल 20 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 Febuary 2026: आज 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य अब कुंभ राशि में आ चुके हैं (मकर से निकलकर). मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति 'विष योग' बना रही है, जो मन को थोड़ा भारी कर सकती है. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया और डिजिटल करियर के लिए बेहतरीन है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और सही दिशा देंगे.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 Febuary 2026: वृश्चिक राशि- मंगल की मजबूत स्थिति और कुंभ के ग्रह आपको आर्थिक मजबूती और सुखद संदेश देंगे. आज अपनी जुबान पर थोड़ा कंट्रोल रखें, खासकर ऑफिस या कॉलेज में. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. काफी समय से रुके हुए काम आज पूरे होने लगेंगे. कहीं से कोई बहुत प्यारा और सुखद मैसेज मिल सकता है.
करियर-बिजनेस: मकर राशि में मंगल की मजबूत स्थिति आपको आर्थिक रूप से बहुत शक्तिशाली बनाएगी. काफी समय से रुके हुए सरकारी काम या टेंडर आज पूरे हो सकते हैं. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता का लोहा माना जाएगा. कहीं से कोई बहुत प्यारा और करियर से जुड़ा सुखद मैसेज मिल सकता है जिससे आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा .
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा संभलकर चलने का दिन है. अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें, खासकर ऑफिस के किसी कलीग या पार्टनर से बात करते समय. आवेश में आकर कही गई बात रिश्ते बिगाड़ सकती है . हालांकि, शाम तक पार्टनर का गुस्सा शांत हो जाएगा और आप दोनों के बीच पहले जैसा प्यार बना रहेगा.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप अत्यधिक ऊर्जावान रहेंगे . मंगल की स्थिति आपको शारीरिक शक्ति देगी. पुरानी किसी चोट या दर्द से आज राहत मिल सकती है. बस ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और गति पर नियंत्रण रखें. आज मसालेदार भोजन से बचें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करे .
सावधानी: विवादित मामलों से दूर रहें और दूसरों के झगड़े में अपनी राय न दें .
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं और ‘सुंदरकांड’ का पाठ करें .
शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- जामुनी
Also Read:- पंचांग 20 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




