ePaper

तुला राशिफल 20 फरवरी 2026: आज लव लाइफ रहेगा रोमांटिक, अचानक हो सकती है क्रश से मुलाकात

Updated at : 20 Feb 2026 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज का तुला राशिफल 20 फरवरी 2026

Aaj Ka Tula Rashifal 20 Febuary 2026:आज 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य अब कुंभ राशि में आ चुके हैं (मकर से निकलकर). मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति 'विष योग' बना रही है, जो मन को थोड़ा भारी कर सकती है. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया और डिजिटल करियर के लिए बेहतरीन है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और सही दिशा देंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 20 Febuary 2026: तुला राशि- पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा और शनि की दृष्टि मेहनत बढ़ाएगी पर सफलता भी देगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है, पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता मिलेगी. करियर में इनकम के नए रास्ते खुलेंगे. आपकी बातचीत करने का तरीका लोगों का दिल जीत लेगा. भागदौड़ ज्यादा होने के कारण शाम तक थकान महसूस हो सकती है.

करियर-बिजनेस: पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा और शनि की तीसरी दृष्टि आपकी मेहनत तो बढ़ाएगी, लेकिन सफलता भी सुनिश्चित करेगी. करियर में इनकम के नए रास्ते खुलेंगे और किसी बड़े विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है.आपकी बातचीत करने का तरीका आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा .

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और पार्टनर भी उनके करियर के लिए उन्हें मोटिवेट करेंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी नई स्किल को सीखने का प्लान बना सकते हैं. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन किसी पुराने क्रश से मुलाकात का हो सकता है.

हेल्थ: भागदौड़ ज्यादा होने के कारण शाम तक आपको कमर दर्द या भारी थकान महसूस हो सकती है. शनि की दृष्टि की वजह से हड्डियों से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है. आज अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं. पर्याप्त नींद लेना आपके लिए बहुत जरूरी है वरना कल का दिन सुस्त गुजर सकता है.

सावधानी: आज किसी को भी पैसा उधार न दें, वापस मिलने में बहुत मुश्किल होगी.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- काला

Also Read:- पंचांग 20 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola