Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को कोई मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 10 सितंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Sep 2025 7:34 AM
आज 10 सितंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज 10 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिस्थितियां लेकर आया है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। मेष और सिंह राशि वालों के लिए परिवारिक सुख, सम्मान और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं, वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातकों को मानसिक तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।. पढ़ें आज 10 सितंबर 2025 का राशिफल ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में
Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज 10 सितंबर 2025 का दिन बारह राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. कहीं रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी तो कहीं कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से कई राशि वालों के लिए शुभ समय रहेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और सकारात्मकता से भरा रहेगा. घर-परिवार में खुशियां आएंगी और संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी. जीवनसाथी का साथ और सम्मान मिलेगा. व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आपका ध्यान भौतिक सुख-सुविधाओं पर ज्यादा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के जीवन में अचानक बदलाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें. वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें बनी रह सकती हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी. हालांकि, सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा. पुराने कार्य पूरे होने की खुशी होगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. घर और बाहर अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. भागदौड़ और खर्चे बढ़ सकते हैं. कोई मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है, लेकिन समझदारी से हल हो जाएगा. धन लेन-देन में सावधानी रखें. योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को पद और वेतन वृद्धि का योग है. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. शिक्षा में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी.
कन्या राशि
आज कन्या राशि वालों को सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर चुगली या विवाद की स्थिति बन सकती है. सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा. अचानक धन प्राप्ति हो सकती है. प्रेम जीवन में साथी से रोमांटिक पल मिलेंगे.
तुला राशि
तुला राशि वालों को कामकाज में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप धैर्य से संभाल लेंगे. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
वृश्चिक राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा. घर-परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय शुभ है. भविष्य की योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा. खर्चों में मामूली बढ़ोतरी संभव है. प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा का योग है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा. वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा. व्यापारियों को नई डील से लाभ होगा. दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, जिसका असर सेहत पर दिखेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. किसी का वाहन चलाने से बचें, दुर्घटना की संभावना है. अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी की तलाश में निराशा हाथ लग सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा. लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन सफलता और खुशियों से भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ मिलेगा. बड़ी रकम हाथ लग सकती है. समाज में छवि बेहतर होगी. वाणी पर संयम रखें, वरना काम बिगड़ सकता है. खानपान पर ध्यान दें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी और नौकरीपेशा लोग बेहतर अवसर की तलाश करेंगे. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. लक्ष्यों की पूर्ति होगी. किसी काम में जल्दबाजी से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










