Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jan 2026 6:12 AM

विज्ञापन

आज 25 जनवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जनवरी 2026 का राशिफल पढ़ें. जानें चंद्रमा और ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा. मेष से मीन तक सभी राशियों का सरल दैनिक राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को चंद्रमा मेष राशि में हैं. मकर राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की युति बनी है. मिथुन में गुरु, कुंभ में राहु, सिंह में केतु और मीन में शनि विराजमान हैं. यह ग्रह स्थिति दैनिक जीवन के लिए शुभ मानी जा रही है. सभी ग्रहों की चाल को देखकर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र ने आज का राशिफल बताए है जाने मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले के लिए आज दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कामकाज में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी या तारीफ मिल सकती है. परिवार और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन शांत और संतुलित रहेगा. नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे लाभ होगा. पैसे के मामलों में सोच-समझकर फैसले लें. परिवार और प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: हरा

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी बात करने की कला काम आएगी. इंटरव्यू, मीटिंग या नई डील से फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. मानसिक थकान से बचें.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: पीला

कर्क राशि (Cancer)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें. काम से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. सर्दी-जुकाम से सावधान रहें.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सफेद

सिंह राशि (Leo)

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. नौकरी और व्यापार में बड़ा फैसला ले सकते हैं. आय बढ़ने के योग हैं. प्रेम जीवन और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सुनहरा

कन्या राशि (Virgo)

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करें. नौकरी में स्थिरता रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में साफ बातचीत जरूरी होगी.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: हल्का हरा

तुला राशि (Libra)

आज संतुलन बनाकर चलना जरूरी है. काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. नींद पूरी करें.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: बैंगनी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज सोच-समझकर फैसले लें. काम में तारीफ मिलेगी, लेकिन जोखिम न लें. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आराम पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: गहरा लाल

धनु राशि (Sagittarius)

आज नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी या व्यापार में बदलाव के संकेत हैं. प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा. यात्रा से लाभ संभव है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: नारंगी

मकर राशि (Capricorn)

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. रिश्तों में स्थिरता आएगी.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: भूरा

कुंभ राशि (Aquarius)

आज नए विचार आपको आगे बढ़ाएंगे. नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा. शुभ समाचार मिल सकता है.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मीन राशि (Pisces)

आज मन शांत रहेगा. काम में धैर्य से सफलता मिलेगी. परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. योग और ध्यान फायदेमंद रहेगा.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: हरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola