आज का राशिफल, 7 नवंबर 2022: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Nov 2022 4:45 PM
आज का राशिफल, 7 नवंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल...
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा आपाधापी से भरा होगा जिससे उन्हें अत्यधिक काम करना होगा. ऐसे में परिवार के लिए समय बहुत कम निकल पायेगा.
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. कानूनी मामलों में लापरवाही न करें.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहे अन्यथा यह अचानक से बढ़ सकती है. घर के किसी काम से बाहर जाना हो तो पूरी सावधानी बरते.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
परिवार का कोई सदस्य बेवजह आपके जीवन में दखल देने का प्रयास करेगा. ऐसे में यदि आपने संयम और चतुराई से काम नहीं लिया तो वे आपका फायदा भी उठा सकते है. इसलिये पहले से ही इस बारे में खुद को सचेत रखें.जोखिम व जमानत के कार्य टालें. सोच-समझकर व्यय करें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है. इसकी वजह से मन बेचैन रहने की संभावना है. ऐसे में अपने व्यवहार को मृदु रखे अन्यथा बेचैनी बढ़ जाएगी. किसी से अपने मन की बात को साँझा करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे.परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे. काम के प्रति लापरवाही न करें. प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा. लाभ होगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
विवाहित लोगों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होगा खासकर गृहिणियों के लिए. उन्हें अपने पति से कोई उपहार या नयी चीज़ मिल सकती है जिससे दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा.
प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी. योजना फलीभूत होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. पिता से मतभेद हो सकते हैं.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज का दिन परिवार के सदस्यों में आपसी मेलझोल बढ़ाने वाला होगा. सभी सदस्यों के बीच आपसी विश्वास पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा. आपको अपने भाई व बहनों की ओर से मुख्यतया सहयोग मिलेगा जो आपकी तरक्की में सहायक होगा.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
शिक्षा की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा व सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं. आप अपनी शिक्षा को लेकर तनाव का शिकार भी हो सकते हैं जिससे मन में उदासी छाई रहेगी. यात्रा सफल रहेगी. व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है. व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए. लाभ होगा.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन थोड़ा आराम अवश्य मिलेगा लेकिन उन्हें अपने ऑफिस की राजनीति से बचकर रहना चाहिए अन्यथा यह उनके लिए ही मुसीबत खड़ी कर सकता हैं.नई योजनाओं का सूत्रपात होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
परिवार के सदस्यों का झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा होगा व घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है. घर पर रिश्तेदारों का भी आना-जाना लगा रहेगा जिस कारण व्यस्तता बनी रहेगी. इस दौरान अपने स्वभाव में नरमी बनाये रखे.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
पेट से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती है जैसे कि उल्टी, दस्त, कब्ज, गैस बनना इत्यादि. इसलिये खानपान का विशेष ध्यान रखे व बाहर का खाना खाने से बचे. जितना हो सके घर का बना पोष्टिक आहार ही ले.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
आज का दिन व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा व आपको नए-नए विचार भी आयेंगे. इन्हीं के आधार पर आप अपना कुछ नया काम शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं. भविष्य की दृष्टि से यह कार्य आपके लिए बहुत अच्छा होगा.मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे. संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ. धन लाभ होने की भी संभावना है. बुरी खबर मिल सकती है.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंगल लोगो की सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह किसी कारणवश बंद भी हो जाएगी. ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतें तो अच्छा रहेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुखद यात्रा के योग हैं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 7 नवंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277, 07001817818
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










